लाइव न्यूज़ :

रेप केस में 15 जून तक न्यायिक हिरासत में पर्ल वी पुरी, पीड़िता की मां ने एक्टर का दिया साथ तो पति को लेकर कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: June 12, 2021 12:29 IST

पीड़िता की मां अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे वक्त से लड़ाई लड़ रही है और ऐसे में अब पीड़िता के पिता ने ये सब साजिश के तौर पर किया है, ताकि वो पीड़िता की मां की छवि खराब की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग से रेप के आरोप में पर्ल वी पुरी को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था पीड़िता की मां पर्ल वी पुरी के समर्थन में खड़ी हैं जबकि पिता सजा दिलाना चाहते हैंवो ठाणे जेल में 15 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं

रेप केस में कथित तौर पर आरोपित नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को राहत नहीं मिली है। एक्टर की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। अब अगली सुनावई 15 जून को होगी। वो ठाणे जेल में 15 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं।

बता दें कि नाबालिग से रेप के आरोप में उन्हें 4 जून को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया गया था। एक्टर के खिलाफ वसई विरार पुलिस स्टेशन में पोस्को के तहत केस दर्ज किया गया था।

एक्टर के समर्थन में पीड़िता की मांपीड़िता की मां पर्ल वी पुरी के समर्थन में खड़ी हैं जबकि पिता सजा दिलाना चाहते हैं। पीड़िता की मां तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि पर्ल वी पुरी निर्दोष हैं और उन्हें पीड़िता के पिता द्वारा फंसाया जा रहा है। वहीं पिता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ उसका उसने मैरिज लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है।

 बीते साल अक्टूबर के महीने में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। साल 2013 में उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसी साल टीवी सीरियल 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक 'फिर भा ना माने बदतमीज दिल' से मिला।

नागिन 3 से मिली पहचान

वैसे पर्ल वी पुरी कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन उनको पहचान एकता कपूर के नागिन 3 से मिली। इससे पहले वे 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार' में नजर आ चुके हैं। एकता की ही  'ब्रह्मराक्षस 2' सीरियल्स में भी काम किया। इसके अलावा पर्ल कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब