लाइव न्यूज़ :

पुलिस हिरासत में ली गई टीवी की मशहूर एक्ट्रेस 'गोपी बहू', हीरा कारोबारी की हत्या से है कनेक्शन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 9, 2018 14:49 IST

नामी टेलीविजन एक्ट्रेस और गोपी बहू के नाम से जाने जाने वाली देवोलीना भट्टाचार्य को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवोलीना भट्टाचार्य को पुलिस हिरासत में लिया गया है।राजेश्वर उदानी मर्डर केस में उनका कनेक्शन मिला है।हत्या की साजिश के मुख्य आरोपी सचिन पवार का टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से अफेयर था

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस और 'गोपी बहू' के नाम से जानी जाने वाली देवोलीना भट्टाचार्य को पुलिस हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस को हाई प्रोफाइल राजेश्वर उदानी मर्डर केस में उनका कनेक्शन मिला है। इस मामले में सचिन पवार और दिनेश पवार पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस जांच में मौत की गुत्थी और उसके पीछे का मकसद धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहा है। पुलिस जांच के मुताबिक, डायमंड मर्चेंट राजेश्वर उदानी की हत्या की साजिश मुख्य आरोपी सचिन पवार ने रची थी।

हाल ही में पनवेल इलाके में हीरा व्यापारी राजेश्वर किशोरी लाल उडानी का शव कार में बरामद किया गया था पुलिस के अनुसार 28 नवंबर को राजेश्वर अपने घर से लापता हो गए थे। इसके बाद  उनके परिवार वालों ने पंत नगर पुलिस स्टेशन पर लापता होने पर मामला दर्ज कराया था। 

हीरोईन की मोहब्बत में मर्डर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाईप्रोफाइल मर्डर के पीछे दो वजहें हो सकती हैं। पहली पैसों का लेन-देन और दूसरी लिव-इन रिलेशनशिप। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सचिन पवार का टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य से अफेयर था। वहीं राजेश्वर उदानी ने कई बार देवोलीना के साथ दुर्व्यवहार की कोशिश थी। यही मर्डर के पीछे की वजह हो सकती है।

गोपी बहू के कनेक्शन का खुलासा

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी से खुलासा हुआ है कि राजेश्वर किसी अन्य कार से मुंबई से नवी मुंबई की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका शव बेहद ही खराब हालत में पाया गया था। मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस ने उनकी मोबाइल के कॉल चेक किया। इस जांच में देवोलीना नाम का भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर में जिन लोगों की बात राजेश्वर से हुई उनमें नवी मुंबई की कई डांस बार गर्ल्स का नाम शामिल है। पुलिस ने देवोलीना से पूछताछ शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने 20 लोगों पर मामला दर्ज किए हैं। हालांकि अभी भी मर्डर की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। एएनआई एजेंसी की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य और सचिन पवार की आज पंत नगर पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज  करा लिए हैं। बता दें कि 29 नवंबर से व्यवसायी लापता था जिनका शव 7 दिसंबर को बरामद किया गया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो