लाइव न्यूज़ :

मौनी रॉय सूरज नांबियार की दुल्हन बनने को तैयार, गोवा के लिए रवाना हुई एक्ट्रेस

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2022 12:33 IST

मशहूर टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय 27 जनवरी को बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं मौनी रॉयगोवा में शादी रचाएंगी मौनीरिपोर्ट्स के अनुसार, मनीष मल्होत्रा की ब्राइड बनेंगी मौनी रॉय

मुंबई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) 27 जनवरी को सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि मौनी और सूरज गोवा में शादी करने वाले हैं। ऐसे में एक्ट्रेस आज अपनी शादी के लिए गोवा के लिए रवाना हो चुकी हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में मौनी को एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। फिलहाल, मौनी और सूरज की शादी के लिए तैयारियां तो पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिसे खुद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये कन्फर्म किया है। बताते चलें कि हाल-फिलहाल में मौनी की बेस्ट फ्रेंड करिश्मा मोदी ने सोशल मीडिया पर मेनिक्योर और पेडिक्योर करवाते हुए स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने #तैयारियां भी लिखा था। वहीं, मौनी ने इस स्टोरी को शेयर भी किया। इन पोस्ट्स में दोनों ही सेम शर्ट एंड पजामा में नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी रॉय बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ गोवा के फाइव स्टार होटल W Goa में सात फेरे लेने वाली हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज की शादी में करण जौहर (Karan Johar) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) के अलावा डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) और एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) जैसे सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, मौनी मनीष मल्होत्रा की ब्राइड बनने वाली हैं। 

टॅग्स :मौनी रॉयवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

क्रिकेटVIDEO: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का जश्न, रैना-चहल समेत कई सितारे पहुंचे

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब