लाइव न्यूज़ :

'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना हुए कोरोना पॉजिटिव,अस्पताल में कराया गया भर्ती

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 23, 2021 16:49 IST

एक्टर मोहित रैना कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए है । उन्होंने अस्पताल के बाहर की एक फोटो इंस्टाग्राम शेयर करते हुए लिखा कि इस समय कृपया आप सभी घर पर रहें और डॉक्टर्स की मदद करें ।

Open in App
ठळक मुद्देमोहित रैना हुए कोविड पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती मोहित ने लोगों से घरों में रहने की अपील की , कहा- हमें मानवता के लिए प्रार्थना करनी चाहिएमोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक तस्वीर साझा की जिसमें उनके हाथों में ड्रिप लगी हुई है।

मुंबई : अभिनेता मोहित रैना कोरोना पॉजिटिव पाए गए है और अस्पताल में भर्ती हो गए है । इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दी । उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि वह अस्पताल में है और डॉक्टर उनका बेहतर ख्याल रख रहे हैं । साथ ही उन्होंने फैंस से अपने घरों में रहने को कहा ताकि डॉक्टर्स की परेशानियां न बढ़े ।

मोहित ने किया ट्वीट

मोहित ने अस्पताल के कमरे की खिड़की से एक दृश्य साझा किया और कहा, 'जब भी मैं अस्पताल की खिड़की से अंदर और बाहर देखता हूं , मैं सभी के लिए एक प्रार्थना करता हूं । पापा हमेशा कहते थे कि प्रार्थना में बहुत ताकत होती है । इसलिए आप सब सुरक्षित रहे और मानवता के लिए प्रार्थना करें । पिछले हफ्ते  कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मैं राज्य के बेस्ट डॉक्टरों की निगरानी में हूं । हर दिन मुझे मानवीय भावनाओं का विस्तार देखने को मिल रहा है । हम हमारे डॉक्टरों की वजह से सुरक्षित है इसलिए हमें अपने घरों में रहना चाहिए । जल्द ही मिलता हूं आप सब से । '

 

मोहित रैना ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी । उन्होंने 2005 में मेहर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की । मोहित को देवों के देव महादेव से खास प्रसिद्धि मिली । इसके बाद उन्होंने चक्रवर्ती अशोक सम्राट में सम्राट अशोक की भूमिका निभाई थी । इसके अलावा मोहित काफिर और वायरल वेडिंग जैसे वेब शो का भी हिस्सा रहे हैं । फिल्मों की बात करें तो मोहित ने उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक में अपने अभिनय से लोगों को खास  प्रभावित किया ।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट