लाइव न्यूज़ :

सलमान खान का ये करीबी दोस्त करेगा 'बिग बॉस' होस्ट, 15 अप्रैल को शो होगा लॉन्च

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 7, 2018 14:36 IST

फैंस के दिलों पर राज करने वाला प्रसिद्ध टीवी शो बिग बॉस आने को तैयार है। बिग बॉस को आप सलमान के द्वारा होस्ट करते हुए देख चुके हैं लेकिन अब इस शो को उनके दोस्त होस्ट करेंगे। खबर के मुताबिक 15 अप्रैल से 'बिग बॉस' मराठी का पहला सीजन शुरू होने जा रहा है।

Open in App

मुंबई, 7 अप्रैल: फैंस के दिलों पर राज करने वाला प्रसिद्ध टीवी शो बिग बॉस आने को तैयार है। ये शो आज के समय में ऑडियंस में खासा पॉपुलर हो गया है।  

यही कारण है कि जल्द ये मराठी में भी लॉन्च होने जा रहा है। ऐसे में बिग बॉस को आप सलमान के द्वारा होस्ट करते हुए देख चुके हैं लेकिन अब इस शो को उनके दोस्त होस्ट करेंगे। खबर के मुताबिक 15 अप्रैल से 'बिग बॉस' मराठी का पहला सीजन शुरू होने जा रहा है। 

इस शो के मराठी के पहले सीजन के होस्ट सलमान खान के करीबी दोस्त कहे जाने वाले एक्टर-डायरेक्टर महेश मांजरेकर होंगे। महेश के प्रोमो भी फैंस के लिए पेश किए जा चुके हैं। 

वहीं, शो की  महेश शो की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे और कहा जा रहा है कि मराठी बिग बॉस की शूटिंग भी लोनावाला के उसी घर में होगी जिसमें हिंदी वाले शो की होती है।

 महेश और सलमान साथ‘वॉन्टेड’ में काम कर चुके हैं। खबरों की मानें तो शो में ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस ऊषा नादकर्णी हिस्सा ले सकती हैं। बिग बॉस' का तेलुगु वर्जन भी लॉन्च हो चुका है और इसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। ऐसे में देखना होगा कि फैंस को ये सीजन कितना पसंद आने वाला है।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब