लाइव न्यूज़ :

कुमकुम फेम एक्टर अनुज सक्सेना आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार, 141 करोड़ के गबन का आरोप

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 2, 2021 17:33 IST

कुमकुम फेम एक्टर अनुज सक्सेना को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने गिरफ्तार कर लिया है । अनुज पर निवेशकों के 141 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप है ।

Open in App
ठळक मुद्देकुमकुम शो फेम एक्टर अनुज सक्सेना पर निवेशकों के पैसे गबन करने का आरोप, सोमवार तक भेजे गए हिरासत में अनुज एक फार्मा कंपनी में सीओओ के पद पर है , उन्होंने कहा - मेरी कंपनी सैनिटाइजर और किट बनाती है

मुंबई : 'कुसुम' और 'कुमकुम' जैसे टीवी शो से मशहूर एक्टर अनुज सक्सेना को एक आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है ।  अनुज एक फार्मा कंपनी के सीओओ हैं । अनुज पर कंपनी के निवेशकों के 141 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप है । मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने अनुज को गिरफ्तार किया है ।

 अनुज पर लगाया गया पैसों के गबन का मामला 9 साल पुराना है और विशेष न्यायधीश अभिजीत नंदगांवकर ने कहा कि अनुज कंपनी में उच्च पद पर हैं     । इसका मतलब है कि वे धोखाधड़ी से अनजान नहीं है । हालांकि अनुज ने अपने ऊपर लगाए आरोपों का विरोध करते हुए कहा कि वह एक चिकित्सा व्यवसायी है और उनकी कंपनी महामारी में सैनिटाइजर , किट जैसे आवश्यक सामान बनाती है । विशेष अदालत ने अनुज को सोमवार तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेजा है । 

क्या है पूरा मामला 

अनुज पर एक निवेशक ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कराया था । इस शिकायत में कहा गया है कि उन्हें 2012 में कंपनी के सावधि जमा में निवेश करने पर लाभदायक रिटर्न मिलने का आश्वासन दिया गया था । मैच्योरिटी के 2015 में जमा राशि का भी कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया । निवेशकों ने आरोप लगाया कि अनुज ने लिखित रूप में पैसे वापस करने की गांरटी दी थी लेकिन हमें पैसा नहीं मिला ।

इसके उल्ट अनुज ने कहा था कि उन्हें 2015 में कंपनी का सीओओ बनाया गया था और इससे पहले हुए लेन-देन के बारे में उन्हें नहीं पता था । एक्टर के तौर पर अनुज ने कई टीवी शोज में शानदार अभिनय किया । वह एकता कपूर के शो 'कुमकम' और 'कुसुम' के अलावा 'कुछ पल साथ तुम्हारा', 'सारा आकाश' जैसे सीरियल्स में भी काम किया ।  

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट