लाइव न्यूज़ :

जब सलमान खान का नाम लेकर किकू शारदा ने ऐसे उड़ाया कपिल शर्मा का मजाक

By मेघना वर्मा | Updated: March 31, 2019 12:00 IST

सलमान अपनी प्रोडक्शन कंपनी से 'द कपिल शर्मा शो' भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने अपना टीवी चैनल लॉन्च करने की योजना बनाई है। जी हां, कई फिल्में और शो प्रोड्यूस करने के बाद सलमान अब खुद का चैनल लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

Open in App

टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शर्मा के दुबारा शुरू होने के बाद से ही लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। शो में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले किकू शारदा ने हाल ही में सलमान खान का नाम लेकर कपिल शर्मा की चुटकी ले डाली। बता दें सलमान खान अब कपिल शर्मा का शो प्रड्यूसर कर रहे हैं। 

कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस वहीदा रहमान, आशा पारेक और हेलन ने इंट्री ली है। इसी शो पर जब बच्चा यादव स्टेज पर आये तो वो उन्होंने आशा पारेक को एक कटी पतंग दी, वहीदा रहमान को कागज का फूल दिया और हेलन को एक प्लेन पेपर पकड़ा दिया और उनसे कहा कि सलीम जी आपकी स्क्रिप्ट लिखेंगे। 

इस बात पर जब कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि क्यों, सलीम खान क्यों स्क्रिप्ट लिखेंगे। तो किकू ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्यों जब सलमान खान उनका शो प्रड्यूस कर सकते हैं तो सलीम खान उनके लिए स्क्रीप्ट नहीं लिख सकते। इस बात पर खुद कपिल शर्मा के अलावा वहां बैठी सभी ऑडियंस और तीनों गेस्ट भी हंस पड़ी। 

सलमान अपनी प्रोडक्शन कंपनी से 'द कपिल शर्मा शो' भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने अपना टीवी चैनल लॉन्च करने की योजना बनाई है। जी हां, कई फिल्में और शो प्रोड्यूस करने के बाद सलमान अब खुद का चैनल लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

इस समय उनकी टीम चैनल के कन्टेंट को लेकर तैयारी कर रही है। वैसे अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है बहुत जल्द इस बारे में बड़ी घोषणा हो सकती है।

टॅग्स :कपिल शर्मावहीदा रहमानहेलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब