लाइव न्यूज़ :

Khatron Ke Khiladi 11 में स्टंट के दौरान इस एक्टर को लगी गहरी चोट, कैप टाउन में चल रही है शूटिंग

By अनिल शर्मा | Updated: June 18, 2021 15:30 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरुण को हाथ में चोट लगी थी। पहली नजर फैक्चर की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अस्पताल में एडमिट कराने के कुछ घंटों बाद ही वह अच्छी महसूस कर रहे थे। वरुण को सलाह दी गई थी कि 2 से 3 दिन आराम करें, लेकिन...

Open in App
ठळक मुद्देशो के खतरनाक स्टंट्स की शूटिंग साउथ अफ्रीका के कैप टाउन में चल रही है वरुण सूद तीन से चार दिन पहले एक खतरनाक स्टंट करते हुए चोटिल हुए थेचोट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था

स्टंट टीवी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 11) के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। शो के कंटेस्टेंट और एक्टर वरुण सूद (Varun Sood)एक स्टंट परफॉर्म करते हुए चोटिल हो गए जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ अफ्रीका के कैप टाउन में शो की शूटिंग चल रही है। वरुण सूद तीन से चार दिन पहले एक खतरनाक स्टंट करते हुए चोटिल हुए थे। इस हादसे के बाद वरुण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका अच्छे से इलाज हुआ। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरुण को हाथ में चोट लगी थी। पहली नजर फैक्चर की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अस्पताल में एडमिट कराने के कुछ घंटों बाद ही वह अच्छी महसूस कर रहे थे। वरुण को सलाह दी गई थी कि 2 से 3 दिन आराम करें, लेकिन वह उसी दिन सेट पर जा पहुंचे। वहीं खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने इस बात को सुनिश्चित किया है कि दोबारा ऐसा ना हो। ताकि किसी भी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट को चोट न पहुंचे।

वरुण सूद रोडीज और स्प्लिट्सविला का हिस्सा रह चुके हैं। इस बार वह खतरों के खिलाड़ी 11 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। वे सेट से हर रोज फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वरुण सूद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट्स शेयर की थीं जिसमें वह अपने स्टंट्स के लिए तैयारी करते हुए देखे गए थे। 

टॅग्स :खतरों के खिलाड़ीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट