लाइव न्यूज़ :

KBC 12: 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए अंकुश शर्मा, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 27, 2020 11:23 IST

अंकुश ने बहुत ही शानदार खेला. अंकुश ने बड़ी ही समझदारी और सूझबूझ के साथ 25 लाख रुपए तक के सवालों के सही जवाब दिए. हालांकि 50 लाख रुपए के सवाल का अंकुश को सही जवाब न पता होने पर उन्होंने शो क्विट करने का फैसला किया. 

Open in App

KBC 12 के गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत जम्मू कश्मीर से आए कंटेस्टेंट अंकुश शर्मा से हुई. शो में अंकुश ने बताया कि वो रिकेट्स नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं, जो विटामिन डी की कमी से होती है. उन्होंने बताया कि- 'जब मैं दो साल का था जब मेरे माता-पिता को इस बारे में पता चला था. तब से मेरे कई ऑपरेशन हो चुके हैं'. इस पर अमिताभ बच्चन ने अंकुश के हौंसले की जमकर तारीफ की.

अंकुश ने बहुत ही शानदार खेला. अंकुश ने बड़ी ही समझदारी और सूझबूझ के साथ 25 लाख रुपए तक के सवालों के सही जवाब दिए. हालांकि 50 लाख रुपए के सवाल का अंकुश को सही जवाब न पता होने पर उन्होंने शो क्विट करने का फैसला किया. 

 50 लाख रुपए के लिए क्या था सवाल ?

सवाल - विकास स्वरुप की पुस्तक 'क्यू एंड ए' में वर्णित टीवी क्विज शो में राम मोहम्मद थॉमस से पूछा गया आखिरी सवाल किस तथ्य पर आधारित था?

1. बीथोबेन की पियोनी सोनाटा नंबर 292. मुमताज महल के पिता3. थ्री मसकेटीयर्स4. कोस्टर्ड, एक शेक्सपियर चरित्रसवाल का सही जवाब- बीथोबेन की पियोनी सोनाटा नंबर 29. इस सवाल पर अंकुश ने गेम क्विट करने का फैसला किया और 25 लाख रुपए लेकर घर गए

शो के दौरान अंकुश ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या से मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. अंकुश ने कहा कि कोरोना के खत्म होते ही या सब नॉर्मल होते ही वह शादी करेंगे. अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि विटामिन डी की कमी के कारण उन्हें जन्म से ही एक बीमारी है.  जिसके कारण उनकी लंबाई ज्यादा नहीं बढ़ सकी. 

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब