लाइव न्यूज़ :

चारू असोपा संग अफेयर के आरोप पर बोले करण मेहरा- राजीव सेन के खिलाफ दायर करूंगा मानहानि का मुकदमा

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 5, 2022 15:25 IST

राजीव सेन ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी चारू असोपा पर करण के साथ अफेयर का आरोप लगाया है, जिसके बाद अब इस मामले पर करण ने जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकरण मेहरा ने कहा कि वह राजीव सेन से संपर्क नहीं करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि मेरे पास उसका नंबर नहीं है और मैं चाहता भी नहीं।करण ने कहा कि मैं उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।

मुंबई: राजीव सेन ने अपनी पत्नी चारू असोपा पर अभिनेता करण मेहरा के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। जहां एक ओर चारू ने राजीव के इस दावे को खारिज कर दिया तो वहीं अब इसपर करण की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। एक इंटरव्यू में करण ने दावा किया कि उन्होंने जून में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान चारू से कुछ देर बात की थी। 

ETimes से बात करते हुए करण मेहरा ने कहा, "राजीव किस रोमांस की बात कर रहे हैं? जून में एक प्रमोशनल इवेंट में मैंने चारू से कुछ देर बात की थी। उसके बाद हम आज तक कभी नहीं जुड़े। विचाराधीन घटना से पहले मैं लगभग 10 साल पहले चारू से मिला था। मैं पूरे निशा रावल प्रकरण के बाद दिल्ली शिफ्ट हो गया हूं और राजीव सेन मुझ पर ऐसे आरोप लगाते हैं। ये भयानक है।"

करण मेहरा ने कहा कि वह राजीव सेन से संपर्क नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पास उसका नंबर नहीं है और मैं चाहता भी नहीं। मैं उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।" बता दें कि हाल ही में राजीव सेन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान राजीव सेन ने दावा किया कि चारू का करण मेहरा के साथ अफेयर चल रहा था।

राजीव ने कहा, "वॉयस नोट से ध्यान देने योग्य बिंदुओं में से एक टीवी अभिनेता करण मेहरा के साथ उनका रोमांस है, जिसका खुलासा उनकी मां ने किया था। उसने उसके साथ एक रोमांटिक रील बनाई। वह मुझ पर उसे धोखा देने और उस पर शक करने का आरोप लगाती है। हम किस दुनिया में रहते हैं। मुझे करण के बारे में उनकी मां के वॉयस नोट से ही पता चला। मुझे नहीं पता था कि उनके बीच क्या चल रहा है।"

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट