लाइव न्यूज़ :

‘द जेरेमी कायले शो’ में नजर आए व्यक्ति ने की आत्महत्या, नेट से हटाए गए सभी एपिसोड

By भाषा | Updated: May 14, 2019 19:39 IST

Open in App

ब्रिटेन के मशहूर टॉक शो ‘द जेरेमी कायले शो’ में नजर आए एक व्यक्ति के कथित रूप से मंगलवार को आत्महत्या करने के बाद उसके सारे एपिसोड इंटरनेट से हटा लिए गए हैं। स्टीव डायमंड नामक व्यक्ति की मौत के बाद शो के प्रसारक ‘आईटीवी’ ने अपने शो के सारे एपिसोड हटाने के साथ ही उसकी शूटिंग भी रोक दी है।

इस शो में लोग अपनी जिंदगी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को दूसरे के साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करते हैं। समाचार पत्र ‘द सन’ की खबर के अनुसार स्टीव डायमंड (63) नामक शख्स ने शो में हिस्सा लेने के करीब एक सप्ताह बाद आत्महत्या कर ली।

डायमंड ‘लाई-डिटेक्टर’ मशीन से हुए परीक्षण में असफल हो गए थे, जिसके चलते वह अपनी मंगेतर को यह विश्वास नहीं दिला पाए थे कि उन्होंने उन्हें धोखा नहीं दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद चारों तरफ से आलोचना का सामने करने पर आईटीवी ने सभी एपिसोड को हटाने का निर्णय लिया। वहीं कंजर्वेटिव सांसद चार्ल्स वॉकर ने ‘डेली मेल’ से कहा कि आईटीवी को शो को स्थायी रूप से बंद करने की सलाह दी जाएगी। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट