लाइव न्यूज़ :

कभी इंडियन आइडल के सेट पर झाड़ू लगाता था यह कंटेस्टेंट, अब अपनी दर्द भरी अवाज में गाया ऐसा गाना कि रोने लगे तीनों जज

By अमित कुमार | Updated: November 25, 2020 13:35 IST

हाल ही में 'इंडियन आइडल' प्रसारित करने वाले टीवी चैनल सोनी ने शो के प्रोमो की एक क्लीप को शेयर किया है। इस वीडियो में युवराज अपनी कहानी जजेज को सुनाते दिखाई पड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे पर्दे के मशहूर रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने कई लोगों के सपने को पूरा किया है। इस वीडियो में एक सिंगर मराठी में गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है।युवराज की कहानी सुनकर शो के तीनों जजेज की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।

यदि आप में दृढ़ इच्छाशक्ति है और आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए सही परिश्रम करते हैं तो सफलता जरूर मिलती है। हर किसी के जीवन में परेशानियां आती रहती हैं। मुश्किलों का सामना कर उन्हें हराने वाले आगे बढ़ जाते हैं और उनसे डरने वाले वहीं रह जाते हैं। छोटे पर्दे के मशहूर रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने कई लोगों के सपने को पूरा किया है। 

इन दिनों शो में परफॉर्म करने वाले कंटेस्टेंट युवराज को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। दरअसल, युवराज 'इंडियन आइडल' के सेट पर ही झाड़ू लगाने का काम करते थे, लेकिन उनके अंदर सिंगर बनने की जिद थी। यही वजह रही कि विपरित हालतों के बावजूद उन्होंने इस रिएलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। युवराज की कहानी जानकर शो में बैठे जज की आंखे भी नम हो जाती हैं। 

सोनी टीवी ने शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक सिंगर मराठी में गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसकी आवाज सुनकर हर कोई उसकी तारीफ करता दिख रहा है। कंटेस्टेंट ने गाना गाने के बाद बताया कि वो सेट पर सफाई करने का काम करते थे, इस बीच जब जजेज किसी की कमियों के बारे में बताते थे तो वो ध्यान से सुनते थे और ऐसे ही अपने गाने को इंप्रूव करते थे। 

युवराज की ये बात सुनकर शो के तीनों जजेज की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। इंडियन आइडल का आने वाला सीजन 28 नवंबर को शुरू होने वाला है। शो में इस सीजन कई तरह के बदलाव किए गए हैं। फैंस भी शो के इस एपिसोड का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 

टॅग्स :नेहा कक्कड़हिमेश रेशमियासोनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब