लाइव न्यूज़ :

Indian Idol 10 finale: सलमान अली ने जीता इंडियन आइडल 10 का खिताब, जानें कौन बना रनर-अप

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 23, 2018 23:43 IST

Indian Idol Season 10 2018 finale winner: इस मौके पर जीरो फिल्म की स्टार कास्ट भी पहुंची। इसमें शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी खास अंदाज में नजर आई।

Open in App

पॉपुलर सिंगिग रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल 10 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। सलमान अली ने यह खिताब जीता है। उन्हें 25 लाख का चेक, इंडियन आइडल की ट्रॉफी और रेडी डैट्सन गो कार मिली पुरस्कार में मिली। वहीं रनर-अप रहे अंकुश भारद्वाज। सेकेंड रनर-अप नीलांजना रे बनी। उन्होंने पांच लाख रुपये का चेक और कुछ अन्य उपहार मिले। रविवार को हुए प्रसारित हुए ग्रांड फिनाले में टॉप 5 प्रतिभागियों ने अपनी दिलकश प्रस्तुति दी। इनमें नितिन कुमार, सलमान अली, अंकुश भारद्वाज, नीलांजना राय और विभोर पारासर शामिल हैं। नेहा कक्कड़, जावेद अली और विशाल डडलानी द्वारा जज किए जाने वाले इस शो का प्रीमियर 29 जुलाई 2018 को सोनी टीवी पर हुआ था।

इस मौके पर जीरो फिल्म की स्टार कास्ट भी पहुंची। इसमें शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी खास अंदाज में नजर आई। इसके अलावा सिंगिंग लीजेंड प्यारेलाल, सुरेश वाडकर और बप्पी लाहिड़ी भी मौजूद रहे। इस शो के जजों ने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा मनीष पॉल की होस्टिंग और पारितोष की कॉमेडी ने सबका भरपूर मनोरंजन किया। 

Indian Idol 10 Grand Finale Highlights:-

- प्रतिभागियों ने शाहरुख खान के गानों के जरिए उन्हें ट्रिब्यूट दिया। शाहरुख भी मंच पर पहुंचकर जमकर ठुमके लगाए।

- इंडियन आइडल के मंच पर कॉमेडियन कीकू शारदा भी पहुंचे और 29 दिसंबर से शुरू हो रहे द कपिल शर्मा शो का प्रमोशन किया। वे सांता क्लॉज़ के गेटअप में नजर आए।

- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर गीता कपूर ने भी अपकमिंग किड्स डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 का भी प्रमोशन किया।

- नेहा कक्कड़ ने अपनी प्रस्तुति में एक के बाद एक हिट गाने गाए और ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

टॅग्स :सोनीशाहरुख खाननेहा कक्कड़कैटरीना कैफअनुष्का शर्मामनीष पॉल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

टीवी तड़का अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?