लाइव न्यूज़ :

एकता कपूर ने किया खुलासा- गुजरात में आए भूकंप के बीच बाहर टीवी लगाकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' देखते थे दर्शक

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2020 16:32 IST

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) ने आज 20 साल पूरे कर लिए हैं। इसी क्रम में एकता ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक पोस्ट शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे3 जुलाई, 2000 को ऑन-एयर था टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'एकता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जोकि शो का है

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) ने ना सिर्फ दर्शकों के बीच जबरदस्त टीआरपी बटोरी, बल्कि इसने कई टीवी स्टार्स की जिंदगी भी बदल दी। इस टीवी सीरियल से अगर कोई स्टार सबसे ज्यादा मशहूर हुआ तो वो और कोई नहीं बल्कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) हैं। 

3 जुलाई को शो ने पूरे किए 20 साल

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

3 जुलाई, 2000 को ऑन-एयर हुए इस सीरियल ने आज 20 साल पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ शो की प्रोडूसर एकता कपूर ने एक थ्रोबैक पोस्ट शेयर किया है। एकता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जोकि शो का है। इस वीडियो के साथ एकता ने कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को आज 20 साल पूरे हुए। इस शो ने मेरी जिंदगी बदल दी।'

एकता ने शेयर किया पोस्ट

एकता ने आगे लिखा, 'मुझे याद है कि मैंने ये पढ़ा था कि गुजरात में साल 2001 में आए भूकंप के बावजूद इस सीरियल की लोकप्रियता कम नहीं हुई। लोगों ने भूकंप के दौरान बाहर टीवी लगाकर ये शो देखा। मेरे लिए इससे अधिक विनम्र क्षण और कोई नहीं हो सकता। सीरियल के लिए भेजे गए स्नेह के लिए मैं शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। इस सीरियल को सफल बनाने के लिए मैं समीर सर, तरुण कटियाल, मोनिशा और पूरी टीम को दिल से धन्यवाद कहना चाहूंगी।'

एकता कपूर ने ब्लॉक किया कमेंट सेक्शन

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर रखा है। ऐसे में अब यूजर्स उनके पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाएंगे। बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी ने इस तरह से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को सीमित कर दिया हो। हाल ही में नेपोटिज्म के कारण हो रही आलोचना के चलते रिया चक्रवर्ती, करण जौहर, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट ने भी ऐसा किया था। 

टॅग्स :एकता कपूरटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट