लाइव न्यूज़ :

मधुबाला एक इश्क एक जुनून के दूसरे सीजन में भी साथ नजर आएंगे दृष्टि धामी और विवियन डिसेना

By वैशाली कुमारी | Updated: August 22, 2021 17:20 IST

शो में कहानी पूरी तरह नई होगी लेकिन पिछले सीजन की मुख्य पृष्ठभूमि को बरकरार रखा जाएगा जिससे कि दर्शकों का जुड़ाव बना रहे। इस नए सीजन में 25 एपिसोड्स की एक श्रृंखला होगी जिसे 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।  

Open in App
ठळक मुद्देजनता के बीच लोकप्रिय यह धारावाहिक एक बड़ी हिट बना और लगभग दो साल तक अपनी धाक बनाए रखाइस धारावाहिक ने अपने तकरार, प्यार और जुनून से दर्शकों का दिल जीता और खूब टीआरपी बटोरी थी

ये 2012 की बात है जब दृष्टि धामी और विवियन डिसेना ने धारावाहिक मधुबाला एक इश्क एक जुनून में अपने रोमांस से दर्शकों को खूब लुभाया था। इस धारावाहिक ने अपने तकरार, प्यार और जुनून से दर्शकों का दिल जीता और खूब टीआरपी बटोरी थी।

जनता के बीच लोकप्रिय यह धारावाहिक एक बड़ी हिट बना और लगभग दो साल तक अपनी धाक बनाए रखा। शो के जबरदस्त हिट होने के बाद दर्शकों ने इसके दूसरे सीजन की मांग करना शुरू कर दिया। दर्शकों की मांग पर इसके दूसरे सीजन पर विचार शुरू हुआ और अब फिर से ये हिट जोड़ी टेलीविजन की दुनियां में अपना जादू बिखेरने को तैयार है।

धारावाहिक में पल्लवी पुरोहित, आरती पुरी, भूपिंदर सिंह, रजा मुराद, सिकंदर खरबंदा, सीमा मिश्रा, नवनीत निशान, जरीना वहाब, राज जुत्शी, शगुफ्ता अली, गुंजन उत्रेजा और अन्य ने भी अभिनय किया। कलर्स पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल उस दौरान टीआरपी चार्ट में टॉप पर रहा था।

मधुबाला के फैंस काफी खुश हैं क्यूंकि उनका पसंदीदा धारावाहिक अपने दूसरे सीजन के साथ उनके बीच लौट रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दृष्टि और विवियन शो के आगामी सीज़न में मधुबाला और ऋषभ के रूप में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दूसरा सीजन का काम  संभवतः इस साल के अंत तक शुरू हो जाएं।

 शो में कहानी पूरी तरह नई होगी लेकिन पिछले सीजन की मुख्य पृष्ठभूमि को बरकरार रखा जाएगा जिससे कि दर्शकों का जुड़ाव बना रहे। इस नए सीजन में 25 एपिसोड्स की एक श्रृंखला होगी जिसे 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।  रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस दो सितारों के साथ नियम और शर्तों का चार्ट बना रहा है। जाहिर है, शो में पूरी तरह से नई कहानी होगी लेकिन पिछले सीजन की फिल्मी पृष्ठभूमि को बरकरार रखा जाएगा। सीज़न दो 25-एपिसोड की श्रृंखला होगी और 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च होगी

रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो पहले सीजन के दौरान शो के दो अभिनेताओं के बीच तालमेल नहीं था और उनके बीच दुश्मनी की खबरें भी आ रही थी।  हालांकि दृष्टि ने एक साक्षात्कार में कहा कि अगर उन्हें एक अच्छा मौका दिया जाता है तो वह विवियन के साथ काम करना पसंद करेंगी।

इस बीच, कई लोकप्रिय शो - जैसे साथ निभाना साथिया, ससुराल सिमर का और बालिका वधू - अपने दूसरे सीज़न के साथ लौट आए हैं और अपने आप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

टॅग्स :दृष्टि धामीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट