लाइव न्यूज़ :

ट्यूशन में मेरे साथ टीचर ने गंदी हरकत की थी, मेरे पैरेंट्स पुलिस के पास नहीं गए, देवोलीना का छलका दर्द

By अनिल शर्मा | Updated: November 25, 2021 10:25 IST

लेडीज वर्सेज जेंटलमैन सीजन 2 के एक प्रमोशनल वीडियो में देवोलीना बता रही हैं कि  उनके मैथ्स टीचर थे जो बहुत अच्छे थे। वहीं मेरी दो दोस्त भी ट्यूशन पढ़ने जाया करती थीं जिसके साथ टीचर ने गंदी हरकत की और बाद में मेरे साथ भी वही किया...

Open in App
ठळक मुद्देलेडीज वर्सेज जेंटलमैन सीजन 2 के एक प्रमोशनल वीडियो में देवोलीना ने अपने जीवन के बुरे किस्से साझा किएअभिनेत्री ने बताया कि कैसे उनके साथ एक मैथ्स टीचर ने गंदी हरकत की थी

मुंबईः अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य ने एक कार्यक्रम में अपने अतीत के कुछ बुरे किस्से साझे किए जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे मैथ्स टीजर ने उनके साथ ट्यूशन में गंदी हरकत की थी। 

लेडीज वर्सेज जेंटलमैन सीजन 2 के एक प्रमोशनल वीडियो में देवोलीना बता रही हैं कि  उनके मैथ्स टीचर थे जो बहुत अच्छे थे। वहीं मेरी दो दोस्त भी ट्यूशन पढ़ने जाया करती थीं लेकिन अचानक उन्होंने एक हफ्ते बाद जाना छोड़ दिया।

देवोलीना आगे बताती हैं कि जब उन्होंने जाना छोड़ दिया तो मुझे कुछ समझ नहीं आया। मैं भी इसके बाद वहां ट्यूशन पढ़ने गई तो मेरे साथ उस मैथ्स टीचर ने गंदी हरकत की। अभिनेत्री कहती हैं कि जब घर आईं तो उन्होंने अपने माता-पिता को पुरी बात बताई। उन्होंने टीचर की पत्नी से शिकायत की।

देवोलीना कहती हैं कि तब मुझे समझ में आया कि उनकी दोस्त ने पढ़ना क्यों छोड़ दिया। और मुझे कुछ बताया नहीं। शायद वह सोच रही होंगी कि समाज क्या कहेगा। ठीक मेरे परिवार की भी यही सोच थी। लेकिन मैं कड़ी कार्रवाई चाहती थी। पुलिस में जाना चाहती थी, लेकिन मेरे पैरेंट्स पुलिस के पास नहीं गए।

देवोलीना वीडियो में कहती दिख रही हैं कि आज मुझे लगता कि अब मुझे अपने लिए खड़ा होना है और एक्शन लेना है। समाज और पैरेंट्स के लिए भी मेरी यही सलाह है कि आपके बच्चों के साथ कुछ ऐसा हो तो एक्शन लीजिए।

 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचाररितेश देशमुखटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो