लाइव न्यूज़ :

धमाकेदार होगा 'नच बलिए' का नौवां सीजन, प्रिंस नरूला-युविका चौधरी समेत ये 5 कपल ले सकते हैं शो में एंट्री

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2019 15:16 IST

वैसे तो दृष्टी पहले भी एक डांस रिएलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं उसकी विनर भी रह चुकी हैं। मगर इस बार खबर है कि वो अपने पति नीरज खेमका के साथ झलक दिखला जा पर एंट्री कर सकती हैं।

Open in App

टीवी के सबसे पॉपुलर डांस शो नच बलिए जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है। इस साल इस शो का 9वां सीजन होगा। नौ साल से इतना सक्सेज फुल रहे इस शो से हर बार हमें किसी नए और लव कपल के बारे में पता चलता है। प्यार और डांस के बीच की इस तकरार के लिए इस बार भी कई कपल्स आने की तैयारी कर रहे हैं। 

नच बलिए के इस साल के सीजन के लिए कई कयास लगाए जा रहे हैं। रियल लाइफ कपल को एक साथ ऑन-स्क्रीन लाने वाले इस शो पर कौन सा कपल इंट्री कर सकता है इसे लेकर काफी चर्चा है। चलिए आपको बताते हैं उन कपल्स के नाम जो इस साल नच बलिए 9 में ले सकते हैं इंट्री। 

हिना खान-रॉकी जयसवाल

हिना खान इन दिनों अपने शो कसौटी जिंदगी के कैरेक्टर कमोलिका को लेकर काफी चर्चा में है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट्स से शुरु हुआ इनका रोमांस आज दोनों को बेहद करीब ले आया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार ये दोनों नच बलिये में आ सकते हैं। 

अनीता हंसनंदनी- रोहित रेड्डी

ये हैं मोहब्बतें के बाद नागिन सीरियल में आने वाली एक्ट्रेस अनीत हंसनंदनी और उनके पति रोहित रेड्डी के साथ शो में हिस्सा ले सकती हैं। साल 2013 के अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधा ये कपल लोगों को बहुत पसंद है। हाल ही में अनीता के प्रेगनेन्ट होने की भी खबर थी। मगर बाद में पता चला कि वो बस अपने सीरियल के लिए इस अवतार में दिखीं थीं। 

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी

बीते साल शादी के बंधन में बंधे प्रिंस नरूला औरयुविका चौधरी भी इस साल नच बलिये के सीजन में आ सकते हैं। बिग बॉस के शो पर मिलने और एक-दूसरे को दिल दे बैठने के बाद दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। 

दृष्टी धामी- नीरज खेमका

वैसे तो दृष्टी पहले भी एक डांस रिएलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं उसकी विनर भी रह चुकी हैं। मगर इस बार खबर है कि वो अपने पति नीरज खेमका के साथ झलक दिखला जा पर एंट्री कर सकती हैं। दृष्टी साल 2015 में शादी के बंधन में बंध गई थीं।

रूबीना-अभिनव

बीते साल ही 21 जून को शादी के बंधन में बंधे रूबीना और अभिनव भी इस साल नच बलिए में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। लोगों को ये कपल काफी पसंद है। इसलिए देखना होगा कि इन दोनों की डांस परफॉर्मेंस लोगों को कितनी पसंद आती है। 

टॅग्स :हिना खानप्रिंस नरूलायुविका चौधरीअनीता हसनंदानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 19 Double Eviction: अशनूर कौर और शहबाज बादशाह आउट?, फैंस को सलमान खान का झटका, फिनाले से प्रशंसक शॉक्ड

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्कीHina Khan Wedding: हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रचाई शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHina Khan: हिना खान हुईं इमोशनल, कहा शरीर साथ देगा, तो मैं काम करूंगी...

टीवी तड़काHappy Birthday Hina Khan: हिना खान टीवी की आदर्श बहू बन घर-घर हुई फेमस; इन परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: क्या ग्रैंड फिनाले से पहले तान्या मित्तल बिग बॉस के घर से होंगी बाहर?

टीवी तड़काBigg Boss 19: मीडिया राउंड में पत्नी और बच्चों के बारे में सेंसिटिव सवाल पर गौरव खन्ना हुए भावुक | VIDEO

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: 7 दिसंबर को मिलेगा 'बिग बॉस 19' का विनर, नए प्रोमो में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स का हुआ खुलासा | WATCH

टीवी तड़काBigg Boss 19 Voting Trend: वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतज़ार, कौन आगे है और कौन सबसे पीछे?

टीवी तड़काBigg Boss 19: तान्या मित्तल बेचती थीं 'एडल्ट खिलौने', मालती चाहर ने किया चौंकाने वाला खुलासा