लाइव न्यूज़ :

15 साल पहले बॉलीवुड में इस नाम से जानी जाती थीं शिल्पा शिंदे, देखें सालों पुराना Video

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 15, 2018 12:22 IST

15 साल पहले शिल्पा को 'ले चल मुझे' गाने के जरिए बड़े पर्दे पर देखा गया था

Open in App

टीवी के फेमस शो बिग बॉस का 11वां सीजन खत्म हो गया है। इस सीजन में शिल्पा शिंदे के रूप में बिग बॉस को अपना 11वां विजेता मिला है। शो के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक शिल्पा अपने बेबाक अंदाज के लिए घर से लेकर फैंस तक के दिलों में छाई रहीं। शो के शुरुआत नें विकास गुप्ता के साथ उनकी नोंकझोक फैंस को देखने को मिली। 

शिल्पा इस शो में आने से पहले कई फेमस टीवी शो में काम कर चुकी हैं, जिसमें उनकी कला को फैंस ने खूब सराहा है। शिल्पा को आखिरी बार टीवी के फेमस शो भाबी जी घर पर हैं में फैंस ने देखा था। उनको हाल ही में ऋषि कपूर अभिनीत 'पटेल की पंजाबी शादी' में एक आइटम डांस करते फैंस ने देखा था। इस गाने को लेकर हर किसी ने कहा था कि ये उनका बड़े पर्दे पर पहली बार आगाज है, लेकिन ये बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह 2000 में ही बॉलीवुड में एंट्री मार चुकी हैं। 

15 साल पहले शिल्पा को 'ले चल मुझे' गाने के जरिए बड़े पर्दे पर देखा गया था, तब शिल्पा को नाम मिला था आकांक्षा। इसको फेमस मराठी अभिनेता दादा कोडंके ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म के लिए उन्होंने अपना नाम आकांक्षा रखा था, जिसके बाद वह बॉलीवुड में इसी नाम से जानी गईं। 

शिल्पा के करियर की इस पहली फिल्म ने पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाया और फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अब बिग बॉस जीतने के बाद देखना होगा कि वह फिर से हीरोइन के तौर पर बड़े पर्दे पर एंट्री मारती हैं या नहीं।

 

टॅग्स :बिग बॉस 11शिल्पा शिंदेबॉलीवुडबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा