लाइव न्यूज़ :

टीवी पर मेरे पेट को सर्कल किया गया था, बॉडी-शेमिंग को लेकर Bigg Boss OTT कंटेस्टेंट नेहा भसीन

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2021 12:22 IST

एक इंटरव्यू में नेहा भसीन ने बताया कि एक टीवी चैनल ने उनके पेट को सर्किल किया और उनसे कहा कि उनका वो वीडियो ऑन एयर नहीं किया जाएगा, क्योंकि उसमें वो काफी मोटी दिखाई दे रही हैं। हालांकि उस वक्त उनका वजन सिर्फ 49 किलो था।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा ने कहा कि एक टीवी चैनल ने उनके पेट को सर्किल किया कहा गया, वीडियो ऑन एयर नहीं किया जाएगा, क्योंकि उसमें वो काफी मोटी दिख रही हैंउस वक्त सिंगर का वजन सिर्फ 49 किलो था

बॉलीवुड सिंगरनेहा भसीनबिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है। रविवार को वूट सलेक्ट पर हुए इसके प्रीमियर में उन्होंने घर में प्रवेश किया है। शो का हिस्सा बनने से पहले एक साक्षात्कार में नेहा ने बॉडी शेमिंग के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि एक टीवी मीटिंग के दौरान उनके पेट को सर्किल किया गया था और मोटा बताकर उसका प्रसारण नहीं किया गया था।

जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक टीवी चैनल ने उनके पेट को सर्किल किया और उनसे कहा कि उनका वो वीडियो ऑन एयर नहीं किया जाएगा, क्योंकि उसमें वो काफी मोटी दिखाई दे रही हैं। हालांकि उस वक्त उनका वजन सिर्फ 49 किलो था। नेहा ने बताया था कि जब उन्होंने घर छोड़ा, तो वह एक बहुत ही सामान्य बच्ची थीं जिसके अंदर कोई असुरक्षा या किसी भी तरह की समस्या नहीं थी, लेकिन वह तो बस शुरुआत थी। सिंगर ने कहा कि मेरे पास ऐसे कई उदाहरण हैं जिसपर मैं एक किताब लिख सकती हूं।

नेहा भसीन ने अपने अनुभव साझा करते हुए आगे कहा कि आज, मैं बड़ी हो गई हूं। लेकिन यहां 18-19 साल के बच्चे ये सपना लेकर आते हैं कि सब अच्छा होगा। उन्हें पता होना चाहिए कि अच्छी चीजें होंगी, लेकिन बुरी चीजें भी होंगी। मैं यह नहीं कह रही हूं कि दुनिया बुरी है, लेकिन कभी-कभी आपको इससे गुजरना पड़ता है।

अच्छा भुगतान नहीं मिलता तो 'बिग बॉस' के लिए राजी नहीं होती

गायिका नेहा भसीन ने रिऐलिटी शो 'बिग बॉस' के आगामी सीज़न का हिस्सा बनने को लेकर कहा है कि कई बार बिग बॉस के लिए संपर्क किया गया लेकिन तब मैं भाग नहीं लेना चाहती थी। उन्होंने कहा, (अब) लगा कि यह मेरे लिए सकारात्मक काम कर सकता है...अगर अच्छा भुगतान नहीं मिलता तो बिग बॉस के लिए राजी नहीं होती।

टॅग्स :नेहा भसीनटेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड सिंगरबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब