लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस के वो विवाद, जिन्होंने बटोंरी सुर्खियां

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 17:01 IST

ऐसा कोई सीजन बिग बॉस का अब तक नहीं रहा जिसने विवादों को जन्म ना दिया हो। अरमान मलिक से लेकर प्रियांक शर्मा तक किसी ने किसी विवाद से जुड़े रहे।

Open in App

सेलेब्रिटी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन में होती है तीखी तकरार, प्रतियोगियों के बीच नोंक-झोंक, प्यार-मोहब्बत के किस्से से लेकर कई बार मारपीट नौबत तक आ जाती है। ऐसा कोई सीजन बिग बॉस का अब तक नहीं रहा जिसने विवादों को जन्म ना दिया हो। अरमान मलिक से लेकर प्रियांक शर्मा तक हर किसी ने विवादों को जन्म देकर सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन कई प्रतिभागियों ने  इस तरह से सस्ती लोकप्रियता भी हासिल करने की कोशिश की है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं अब तक के बिग बॉस के वे बड़े विवाद जिन्होंने सुर्खियां बटोरीं-

अरमान बनाम सोफिया -  'बिग बॉस-7' में अरमान कोहली और सोफ़िया हयात के बीच झगड़ा शुरू हुआ जो बढ़ता चला गया। ये झगड़ा शो तक ही नहीं सीमित रहा। शो से निकलने के बाद सोफिया ने अरमान पर ना सिर्फ गाली-गलौज करने का बल्कि मार-पीट करने का भी आरोप लगाया और पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। जिसके बाद पुलिस उन्हें 'बिग बॉस' हाउस से हिरासत में ले गई थी।

 इमाम सिद्दीकी-  'बिग बॉस' के छठे संस्करण में कास्टिंग डायरेक्टर इमाम सिद्दिकी के अपने सहप्रतियोगियों से झगड़े ख़ासे चर्चा का केंद्र बने। शो की दूसरी प्रतियोगी आशका गोराडिया का उन्होंने जमकर मजाक उड़ाया और परेशान किया। इतना ही नहीं उनकी शो के होस्ट सलमान खान से भी तू-तू, मैं-मैं हुई थी। उन्होंने आपत्तिजनक कपड़े भी पहने और कुछ प्रतियोगियों को एक कमरे में बंद भी किया था, जिस कारण से उसको शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया ।

महक बनाम आकाशदीप - शो के पांचवें संस्करण (2011) में आकाशदीप सहगल और महक चहल के बीच लड़ाई भी बहुत चर्चित रही थी। इस लड़ाई को दर्शकों के द्वारा भी जमकर पसंद किया गया था। आकाशदीप अपने तरीके के बारे में महक की राय से नाखुश थे और जब महक ने उनकी बातों को नजर अंदाज किया तो आकाशदीप अपना आपा खो बैठे। जिसके बाद  उन्होंने महक के चरित्र के बारे में कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं और दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी सीजन में दर्शकों के लिए अमरीकी पोर्न स्टार सनी लियोनी की एंट्री हुई थी।

अश्लीलता के आरोप -  शो के चौथे संस्करण (2010) में कई विवाद हुए जो आज भी दर्शकों के जहन में जिंदा हैं। इस सीजन में डॉली बिंद्रा और श्वेता तिवारी के बीच कई झगड़े हुए और दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कई आपत्तिजनक बातें भी कहीं थीं। इस सीजन में शो के दौरान पाकिस्तानी कलाकार वीना मलिक और भारतीय अभिनेता अस्मित पटेल की नजदीकियां भी चर्चित रहीं। इसी सीजन में शो के आपत्तिजनक कंटेट और कुछ अंतरंग दृश्यों की वजह से भारत सरकार ने शो को टीवी के प्राइम टाइम यानी रात नौ बजे से हटाने का भी निर्देश दिए गए थे। हालांकि बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने शो को वापस प्राइम टाइम पर लाने की मंजूरी दे दी थी।

 कमाल बनाम रोहित-  शो के इस सीजन में अभिनेता कमाल राशिद खान के दूसरे प्रतियोगियों राजू श्रीवास्तव और रोहित वर्मा से जमकर झगड़े और कहासुनी हुई थी। एक एपिसोड के दौरान कमाल और रोहित के बीच की लड़ाई इतनी बढ़ी थी कि कमाल ने रोहित पर एक बोतल दे मारी थी। इतना ही नहीं इस सीजन में राहुल महाजन और पायल रोहतगी के बीच के अंतरंग संबंध, शो के दौरान सारा हसन और अली मर्चेंट का निकाह और राजा चौधरी-संभावना सेठ की दोस्ती भी चर्चित रहीं।

स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा- सीजन 10 को शायद दर्शक कभी नहीं भूलेंगे। इस सीजन में प्रियंका चड्डा और स्वामी ओम ने जमकर विवादों को जन्म दिया था। एक ओर जहां प्रियंका ने घर वालों के साथ दुर्वयव्हार किया था तो वहीं, वे पहली ऐसी प्रतियोगी थी जिसको खुद शो के होस्ट सलमान खान ने शो के बीच से निकाल दिया था। इसी सीजन में स्वामी का घर को लगभग हर एक सदस्य से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान एक बार एक पुलिस केस भी उन पर हुआ था।   

प्रियांक बनाम आकाश- इस सीजन में अब तक के सफर में कई विवादों को देखा गया है लेकिन शो के पहले ही हफ्ते में एक ऐसा झगड़ा देखने को मिला था जो अब तक किसी ने नहीं देखा था। शो के पहले ही हफ्त में विकास और आकाश की आपसी लड़ाई में प्रियांक ने आाकाश को चाटा जड़ा था। जिसके बाद प्रियांक शो कुछ समय के लिए शो से बाहर का रास्त भा दिखाया गया था।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा