लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 में छाये मुनव्वर फारूकी, ट्रॉफी के साथ जीता 50 लाख का इनाम, जानिए कौन रहा दूसरे नंबर पर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 29, 2024 08:13 IST

टीवी शो बिग बॉस में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने कमाल का जलवा दिखाते हुए 17वां सीजन अपने नाम कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुनव्वर फारूकी ने कमाल का जलवा दिखाते हुए बिग बॉस का 17वां सीजन अपने नाम कर लिया है बिग बॉस के 17 सीजन के ग्रैंड फिनाले में अन्य प्रतियोगियों को मात देते हुए मुनव्वर ने इतिहास रचा मुनव्वर को बतौर विजेता ट्रॉफी, 50 लाख रुपये और साथ में चमचमाची हुंडई क्रेटा कार मिली है 

मुंबई: टीवी शो बिग बॉस में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने कमाल का जलवा दिखाते हुए 17वां सीजन अपने नाम कर लिया है। जी हां, बिग बॉस के 17 सीजन के ग्रैंड फिनाले में अन्य प्रतियोगियों को मात देते हुए मुनव्वर ने इतिहास रचा और चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ मुनव्वर को 50 लाख रुपये का इनाम और साथ में चमचमाची हुंडई क्रेटा कार भी मिली है।

मुनव्वर को यह इनाम और ट्रॉफी इसलिए मिली है क्योंकि बिग बॉस के घर में उन्होंने करोड़ो दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और विजेता बनने के लिए उन्होंने अपना दिल, दिमाग और दम सब लगा दिया। शुरुआत से ही बेहतरीन तरीके से खेल रहे मुनव्वर का नाम जब विजेता के तौर पर घोषित किया गया तो उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले इस खुशी से झूम उठे।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार बिग बॉस के 17वें सीजन का फिनाले में गजबह का संघर्ष देखने को मिला। टॉप-2 में मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार पहुंचे लेकिन जीत की बाजी आखिरकार मुनव्वर फारूकी के हाथ लगी। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने विजेता के नाम का ऐलान करते वक्त मुनव्वर का हाथ उठाया और उनके जीतने की घोषणा की। इस शो में मुनव्वर का अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्रारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के बीच के बेहद कड़ा मुकाबला था।

बिग बॉस के घर में मुनव्वर का शुरुआती सफर शानदार रहा। घर में रहने के दौरान मुनव्वर की मनारा चोपड़ा, रिंकू और जिग्ना से हुई दोस्ती दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय रही क्योंकि उनकी इसी दोस्ती के कारण घर में झगड़े भी खूब हुए लेकिन साथ में दर्शकों का मनेरंजन भी खूब होता रहा।

बिग बॉस की सफल पारी खेलने से पहले मुनव्वर फारूकी ऐसे पहले स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जिन्होंने लॉक अप रिएलिटी शो को भी जीता था।

टॅग्स :बिग बॉस 17टीवी कंट्रोवर्सीबिग बॉसमुनव्वर फारुकीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो