लाइव न्यूज़ :

BB 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने दिखाई अपनी पावर, इन 5 सदस्यों को कर दिया बिग बॉस के घर से नॉमिनेट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 4, 2019 12:00 IST

इस हफ्ते अरहान खान, मधुरिमा तुली और शेफाली बग्गा सेफ हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इन तीनों ने बिग बॉस के नजरअंदाज वाला टास्क जीतकर खुद को सुरक्षित कर लिया था।

Open in App

बिग बॉस सीजन 13 में रोज कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो हमें काफी हैरान कर देता है। पिछले कुछ ऐपिसोड में जहां रोमांस और प्यार देखने को मिला तो अब ड्रामा और लड़ाई-झगड़े का माहौल देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में तीन अन्य सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद शो में काफी कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है।

वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद से शो के सदस्यों के रिश्ते एक दूसरे के साथ तेजी से बदल रहे हैं। मंगलवार के एपिसोड में बिग बॉस नॉमिनेशन प्रॉसेस कुछ अलग ही तरीके से दिखाई गई। इस बार सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी मर्जी के मुताबिक घर के सदस्यों को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया। 

फिलहाल बिग बॉस के घर के कैप्टन सिद्धार्थ शुक्ला हैं और उन्हें ये पापर दी गई थी कि वे जिसे चाहे उसे घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। अपनी पावर का फायदा उठाते हुए सिद्धार्थ ने 5 सदस्यों को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेट किए गए इन 5 सदस्यों में असीम,  हिमांशी खुराना, शेफाली जरीवाला, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा के नाम शामिल हैं।

इस हफ्ते अरहान खान, मधुरिमा तुली और शेफाली बग्गा सेफ हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इन तीनों ने बिग बॉस के नजरअंदाज वाला टास्क जीतकर खुद को सुरक्षित कर लिया था। साथ ही शहनाज गिल भी सुरक्षित हैं क्योंकि उन्हें बिग बॉस हिट मेकर का खिताब अपने नाम किया था।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब