लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: अरहान ने रश्मि को दी नसीहत, कहा- "सिद्धार्थ अगर बदतमीजी करे तो मार देना थप्पड़"

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 9, 2019 16:43 IST

शो में एंट्री करते समय अरहान ने कहा था कि वो रश्मि और सिद्धार्थ की दोस्ती कराना चाहते हैं, लेकिन अरहान के एंट्री करने से पहले ही रश्मि को शो से एलिमिनेट होना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देअरहान खान ने कहा वो अब सिद्धार्थ के साथ कोई ताल्लुक नहीं रखना चाहते हैं।अरहान खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 13 इन दिनों विवादों की वजह से कुछ ज्यादा ही चर्चा में है। जब से घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है तब से तो विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। बिग बॉस के घर में कुछ समय पहले वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री करने वाले अरहान खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। अरहान खान रश्मि के काफी करीबी दोस्त हैं।

पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि जब रश्मि देसाई कहती हैं कि वो अब सिद्धार्थ शुक्ला से कभी बात नहीं करेंगी और अगर कभी भी सिद्धार्थ ने उनके साथ बदतमीजी की तो वो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी। अरहान खान ने जब रश्मि की यह बात सुनी तो उन्होंने रश्मि से कहा कि अगर अब सिद्धार्थ कभी भी उनसे बदतमीजी करे तो वो उनको थप्पड़ लगाकर पूरी डिग्निटी के साथ शो से बाहर जाएं।

आपको बता दें कि शो में एंट्री करते समय अरहान ने कहा था कि वो रश्मि और सिद्धार्थ की दोस्ती कराना चाहते हैं, लेकिन अरहान के एंट्री करने से पहले ही रश्मि को शो से एलिमिनेट होना पड़ा था। शो में लौटने पर रश्मि अरहान से इस बारे में बात करते हुए कहती हैं कि वो उनकी इस बात से काफी नाराज हैं। रश्मि अरहान से कहती हैं कि जब तुम्हें सब पता है कि अतीत में हम दोनों के बीच क्या हुआ था तो तुम इस तरह की बात कैसे कर सकते हो।

रश्मि के ये कहने पर अरहान को उनकी गलती का एहसास होता है और वो रश्मि से माफी मांगते हैं। इसी के साथ अरहान कहते हैं कि वो कुछ ही दिनों में खुद भी शुक्ला की सबसे खराब साइड देख चुके हैं और वो अब किसी भी तरह से उनके साथ कोई ताल्लुक नहीं रखना चाहते हैं।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड हीरोटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब