लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: दीपक ठाकुर की वजह से आए दीपिका कक्कड़ की आंखों में आंसू लेकिन फिर भी जीता दिल, देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: September 19, 2018 15:47 IST

बिहार के रहने वाले दीपक बिग बॉस में उर्वशी वानी के साथ घर में पहुंचे हैं। दीपक ने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में गाना भी गाया है।    

Open in App

मुंबई, 19 सितम्बर: 'बिग बॉस' सीजन-12 की शुरुआत होते ही घर में जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में कुछ ऐसे भी सदस्य हैं जो लड़ने का बहाना ढूंढ रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें लड़ाई-झगड़ों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अपने मस्त अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। जी हां, बिहार के रहने वाले गायक दीपक ठाकुर इन्हीं में से एक हैं। जो अपने देसी अंदाज और गाने से घरवालों का दिल जीत रहे हैं। 

हाल ही में कलर्स पर एक वीडियो अपलोड हुआ है जिसमें दीपक बर्तन हाथ में लेकर 'बॉर्डर' फिल्म का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके गाने को सुनकर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम उन्हें मना करती हैं कि वो ये गाना ना गाएं। लेकिन तभी दीपक ने देखा कि दीपिका की आंखों से आंसू बह रहा है। जिसके बाद वो दीपिका को चुप कराते हैं लेकिन दीपिका और तेज रोने लगती हैं वो कहती हैं कि वो काफी इमोशनल हैं और उन्हें घर की याद आ रही है। जिसके बाद घर के माहौल को कूल करने के लिए दीपक 'लैला ओ लैला' गाना गाने लगते हैं।

 

बता दें कि बिहार के रहने वाले दीपक बिग बॉस में उर्वशी वानी के साथ घर में पहुंचे हैं। दीपक ने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में गाना भी गाया है।    

बता दें कि बिग बॉस के घर में दूसरे ही दिन क्रिकेटर श्री संत ने घर छोड़ने की धमकी दे डाली है। लग्जरी टास्क श्रीसंत के कारण रद्द होने जाने के कारण घरवालों ने उनको जमकर सुनाया जिस पर  सोमी खान से बहस के बाद वह घर छोड़ने की जिद पर अड़ गए हैं। अब बिग बॉस इस मुद्दे पर क्या फैसला लेते हैं ये बुधवार के एपिसोड में पता चलेगा। 

टॅग्स :बिग बॉस 12
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pics: रुबीना दिलैक ने दिखाया सिजलिंग अवतार, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मचा रही हैं घमाल, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काक्या पहले से लिखी होती है Bigg Boss की स्क्रिप्ट?

टीवी तड़का'ब‍िग बॉस' कंटेस्टेंट सोमी को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, बदली सूरत की में नहीं पहचान पाएंगे फैंस

टीवी तड़काबिग बॉस 12 का विनर था फिक्सड,रोहित शेट्टी के बयान से हुआ खुलासा

टीवी तड़का'बिग बॉस' के घर से निकलते ही चमकी दीपक ठाकुर की किस्मत, मिले 3 फिल्म्स और रिएलिटी शो के ऑफर

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब