लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12 : दूसरे ही दिन शुरू हुआ घर में घमासान, श्रीसंत ने उतारा माइक- शो छोड़ने की दी धमकी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2018 09:27 IST

Bigg Boss 12 day 2 Updates highlights in Hindi: बिग बॉस के दूसरे दिन की शुरुआत में श्रीसंत को खान बहनें सबा और सोमी के प्रैंक के बारे में पता चलता है, जिससे वह नाराज हो जाते हैं। और बहुत समझाने पर भी वह किसी की नहीं सुनते हैं। 

Open in App

Bigg Boss 12 Day २  Highlights & Updates in Hindi: बिग बॉस 12 का दूसरा दिन दर्शकों के लिए खासा मनोरंजित करने वाला रहा। शो के दूसरे दिन ही  लड़ाइयां, रोना-धोना और शो को छोड़ने की धमकी देते प्रतियोगी नजर आए हैं। शो के दूसरे दिन की शुरुआत में श्रीसंत को खान बहनें सबा और सोमी के प्रैंक के बारे में पता चलता है, जिससे वह नाराज हो जाते हैं। और बहुत समझाने पर भी वह किसी की नहीं सुनते हैं। 

वहीं,  श्रीसंत दोनों खान बहनों की परवरिश पर सवाल उठा देते हैं। इसके बाद सोमी ने पलटवार करते हुए श्रीसंत को घटिया इंसान तक कहा। हांलाकि श्रीसंत ने दोनों को सबके सामने बार बार सॉरी भी कहा लेकिन मामला पठान बहनों के तेवर के कारण शांत नहीं हुआ। ये बहस इस कद्र बढ़ी की श्रीसंत ने गुस्से में अपना माइक निकाल दिया और घर छोड़ने की जिद पर अड़ गए। हालांकि, इसके बाद श्रीसंत ने परवरिश वाले अपने बयान के लिए माफी भी मांगी लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। सबा और सोमी के साथ श्रीसंत की तीखी बहस होती रही और वह माइक को निकालते हुए शो से बाहर जाने की धमकी देते हैं। 

काम को लेकर लड़ाई 

दूसरे दिन की शुरूआत ही पठान बहनों के झूठ के मजाके कारण घरवालों के निशाने से हुई। जिसके बाद घर में काम को लेकर लड़ाई होती नजर आई। पठान बहनों का कहना था कि सभी को काम बांट दिया जाए जबकि दीपिका का मानना था कि जब सब रहे हैं तो इसकी जरूरत नहीं है। इसके बाद दीपिका और खान सिस्टर्स के बीच बहस शुरू हो जाती है। बाकी घरवाले दीपिका का साथ देते दिखते हैं इससे बहनें और नाराज होते हुए चिल्लाने लग जाती हैं। गुस्से में बहनें सृष्टि को बेवकूफ कह देती हैं। 

दूसरे दिन का चैलेंज

टास्क के दूसरे दिन घर में संचाकल के रूप में शिल्पा शिंदे और करण पटेल घर में पहुंचे। दूसरे दिन का पहला मुकाबला पठान बहनों और दीपिका के बीच होता है। घर में हुए हंगामें को ढाल बनाते हुए दीपिका ने उनको कमजोर साबित किया और घऱवालों ने भी अपने वोट दीपिका के पक्ष में दिए।

इसके बाद चैलेंज करणवीर बोहरा रोशमी और कृति को चुनौती देते हैं। कृति कहती हैं कि करणवीर थोड़े बॉसी किस्म के हैं। इसके बाद कृति और रोशमी पर सवालों की बारिश हो जाती है। हालांकि, आखिर में सभी घरवाले रोशमी और कृति के फेवर में वोट करते हुए उन्हें मजबूत जोड़ी ऐलान करते हैं। 

सबसे अंत में श्रीसंत टास्क में शिवाशीष और सौरभ की जोड़ी को चुनौती देते हैं। श्रीसंत टास्क शुरू होने पर  शिवाशीष और सौरभ से सवाल नहीं करते हैं और ये कहते हैं कि दोनों इतने स्ट्रांग हैं कि मेरे पास सवाल नहीं है इसके बाद बिग बॉस उनको सवाल के लिए कहते हैं।श्रीसंत कुछ भी नहीं कहते हैं, इस पर घरवाले और फिर बिग बॉस उन्हें टास्क के लिए जोड़ी के खिलाफ कुछ कहने के लिए कहते हैं। हालांकि, श्रीसंत राजी नहीं होते इस पर बिग बॉस पूरे टास्क को रद्द कर देते हैं। 

श्रीसंत का गुस्सा

टास्क रद्द हो जाने से सभी घरवाले श्री से गुस्सा हो जाते हैं क्योंकि टास्क रद्द हो जाने के कारण  लग्जरी टास्क घरवाले हार गए जिससे घरवाले उनको जिम्मेदार ठहराते हैं। इसी बीच उनकी बहस सोमी से हो जाती है और वह रोने लगती हैं। हांलाकि श्री बार बार सबके सामने उनसे माफी भी मांगते हैं। इसी बीच श्री गुस्से में अपना माइक उतारते हुए बिग बॉस को घर का दरवाजा खोलने के लिए कहते हैं ताकि वह बाहर जा सकें।  अब यह झगड़ा सुलझता है कि नहीं यह तीसरे दिन ही पता चल पाएगा। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब