लाइव न्यूज़ :

जब बिग बॉस 11 में इन दोस्तों ने लगाया दोस्ती का तड़का तो दर्शक हुए इनके 'फैंन'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 13, 2018 15:44 IST

बिग बॉस का ये सीजन बाकी सभी सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है।

Open in App

बिग बॉस सीजन 11 कुछ ही दिनों में अपने अंतिम चरण पर है। लंबे सफर से बाद 14 जनवरी को शो के फाइनल के साथ इस सीजन का  विजेता सभी को मिल जाएगा। बिग बॉस का ये सीजन बाकी सभी सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। इस सीजन में लड़ाई झड़गे, प्यार,दोस्ती हर एक का तड़का प्रतियोगियों ने फैंस के लिए परोसा। शो के शुरुआत से अंत तक बहुत सारे प्रतियोगियों की दोस्ती बनीं और टूटी, लेकिन जो अंत तक टिकी वो रही विकास-अर्शी और शिल्पा-आकाश की दोस्ती। इनके साथ ही और भी प्रतियोगी रहे जिनकी दोस्ती घर के अंदर चार चांद लगाती नजर आई। आइये हम आपको बताते हैं शो के फाइनल से पहले किस किस की दोस्ती ने इस सीजन को यादगार बनाया।

विकास- अर्शी

इस सीजन के पहले हफ्ते में ही विकास गुप्ता और अर्शी खान की दोस्ती फैंस को नजर आई थी। जो शो के अंत तक दिखी घर से बाहर होने के बाद भी इन दोनों की दोस्ती बरकरार है। सीजन के पहले हफ्ते में ही देखा गया था कि अर्शी के कारण विकास घर के पहले कैप्टन बनें थे। वहीं, इन दोनों को हमेशा एक दूसरे साथ हर स्थिति में खड़े देखा गया।

हिना-लव

हिना खान और लव त्याग की दोस्ती शो के अंदर अचानक से बढ़ी थी। अर्शी के ऊपर कमेंट करने के लिए शुरू हुई ये दोस्ती शो में सबको दिखी। कई बार देखा गया कि इस दोस्ती में हिना से ज्यादा लव सच्चे दिखे। इनकी दोस्ती घरवालों के लिए परेशानी का कारण भी बनीं। वहीं, लव को बचाने के लिए हिना का खुद को नॉमीनेट करना भी दोस्ती को दर्शा गया था और फैंस को भी भा गया।

पुनीश-आकाश

आकाश ददलानी और पुनीश शर्मा की दोस्ती बाकी सभी से अलग रही है। इन दोनों की दोस्ती में लड़ाई और प्यार दोनों को तड़का देखने को मिला। पूरे सीजन में बस एक बार ही इनके बीच तकरार देखी गई। बाकी घर के अंदर हमेशा दूसरे के लिए ये एक होकर ही लड़े। इनके साथ को फैंस ने भी खूब पंसद किया था।

शिल्पा-आकाश

शिल्पा शिंदे की शो के शुरुआत में अर्शी के साथ दोस्ती देखने को मिली लेकिन आकाश का मां का दर्जा देकर दोस्ती निभाना फैंस को भाया। विकास को जब शिल्पा ने घर के अंदर परेशान किया तो आकाश उनके साथ हर कदम पर नजर आए। आकाश ही घर के अंदर एक ऐसे रहे जिसकी शिल्पा के साथ दोस्ती बरकरा रही।

विकास-ज्योति

शो में कॉमनर्स के रूप में एंट्री लेनी वाली ज्योती कुमारी ऐसे तो बहुत दिनों तक शो के अंदर नहीं टिक पाईं, लेकिन वह जितने भी दिन शो के अंदर रहीं उनकी विकास के साथ दोस्ती खूब देखी गई। विकास के लिए उन्होंने दूसरों से पंगे तक लिए। वहीं, जब शो के बाहर गई थीं तो विकास ने जाते हुए कुछ वादे तक किए जो उनकी दोस्ती को पेश कर गए और फैंस को भी भा गए।

हितेन-विकास

हितेन तेजवानी शो के अंदर एक ऐसे प्रतियोगी रहे जिनको हर किसी ने सम्मान दिया और उनकी बातों को सुना वा माना। लेकिन शो के अंदर हितेन की दोस्ती विकास के साथ ही नजर आई। हिनेत को विकास के साथ दोस्ती को लेकर घरवालों ने कमेंट भी किए लेकिन वह घर में अपने आखिरी दिन तक उस दोस्ती को निभाते रहे। विकास,हितेन को बड़ा भाई मानते हैं जिस कारण इनकी दोस्ती और भी लंबी टिकी।

प्रियांक-हिना

हिना खान और प्रियांक की दोस्ती विकास गुप्ता के लिए खासा परेशाना का कारण बनी थी। किसी को भी नहीं लगा था कि विकास को छोड़कर प्रियांक, हिना के इतने अच्छे दोस्त बन जाएंगे। इन दोनों ने एक दूसरे के लिए कई बार बाकी घरवालों से पंगे भी लिए। हांलाकि प्रियांक के घर से निकलने से कुछ दिनों पहले ही इन दोनों की दोस्ती भी थोड़ी सी दरार भी देखने को मिली थी।

 

टॅग्स :बिग बॉस 11बिग बॉसविकास गुप्ताहिना खानअर्शी खानपुनीश शर्माशिल्पा शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा