लाइव न्यूज़ :

Big Boss 17: मन्नारा चोपड़ा ने घर जाने की अपील, रोते हुए कथित तौर से विक्की जैन पर लगाए आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: January 23, 2024 14:54 IST

मन्नारा चोपड़ा ने भावुकता के साथ कहा कि आखिर वो कहां जाएं। अंकिता लोखंडे इसी बात को लेकर बार-बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विक्की और मन्नारा सवाल खड़े करते आई हैं। अंकिता को समझाते हुए विक्की जैन ने शो में कहा कि वो उनकी अच्छी दोस्त हैं और अंकिता इसे तोड़ना चाहती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 17 फिनाले के बहुत करीब पहुंचाहाल में एक प्रोमो में मन्नारा चोपड़ा विक्की जैन के साथ कनेक्शन को लेकर भावुक हो गईंइस मुद्दे पर साथी कंटेस्टेंट अरुण महसेट्टीस के साथ बात करती दिखीं

नई दिल्ली: बिग बॉस 17 फिनाले के बहुत करीब पहुंच गया है, इसी के चलते हाल में एक प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में मन्नारा चोपड़ा विक्की जैन के साथ कनेक्शन को लेकर उठे बवाल पर रोती हुई नजर आईं। इस मुद्दे पर साथी कंटेस्टेंट अरुण महसेट्टीस के साथ बात करती दिखीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विक्की जैन के साथ बात करने से वो काफी असहज हो गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि विक्की के साथ इधर बैठूं तो दिक्कत और अलग बैठूं तो भी ठीक नहीं है। इसके साथ ही मन्नारा ने भावुकता के साथ कहा कि आखिर वो कहां जाएं। अंकिता लोखंडे इसी बात को लेकर बार-बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विक्की और मन्नारा सवाल खड़े करते आई हैं। अंकिता को समझाते हुए विक्की जैन ने शो में कहा कि वो उनकी अच्छी दोस्त हैं और अंकिता इसे तोड़ना चाहती हैं। 

बिग बॉस 17 के घर के अंदर हाल मे हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मन्नारा को कई सवालों से झूझने पड़ा, जिसमें से कई सवाल विक्की जैन की दोस्ती से जुड़े थे। उनपर आरोप लगे कि मन्नारा और विक्की की दोस्ती के कारण अंकिता को काफी दिक्कत हुई। इसी कॉन्फ्रेंस के बाद मन्नारा अरुण के साथ बात करते हुईं रोती दिखीं।

इस वीडियो में मन्नारा रोती हुई दिख रही हैं और अंकिता की सौतन के आरोप लगने पर उन्हें बहुत दुख हुआ। इसी का मलाल उन्होंने अरुण के सामने जताया। उन्होंने कहा कि वो मानसिक रुप से काफी हिल गई हैं। मन्नारा ने कहा, मैं घर जाना चाहती हूं, इसके साथ विक्की के साथ बात नहीं करना चाहती हैं क्योंकि इससे सभी को दिक्कत होती है।

यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मन्नारा के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्त किया। इस कड़ी में एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि मन्नारा पहले भी कह चुकी है कि उन्हें बात करना होता है, तो वो बात किए बिना नहीं रह सकती।

टॅग्स :बिग बॉस 17इंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब