लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12: सुरभि ने खींच लिए सृष्टि के बाल, कुछ ऐसा रहा बिग बॉस के घर का हाल

By मेघना वर्मा | Updated: October 10, 2018 09:29 IST

Big Boss Season 12 Episode 24 Day 23 Updates, Highlights in Hindi: बिग बॉस सीजन 12 में लोगों के तेवर लगातार बदल रहे हैं। घर का कैप्टन बनने की होड़ इस कदर है कि लोग अपना आपा खोकर हाथ उठाने जैसी हरकतें करते दिख रहे हैं।

Open in App

बिग बॉस में आय दिन लोगों के तेवर बदल रहे हैं। जहां खुद को नॉमिनेशन से बचाने के लिए लोग एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते दिख रहे हैं तो वहीं टास्क में बेस्ट करने के लिए कुछ सदस्य अपना आपा भी खो दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही रहा घर का 23वां दिन। जहां बिग बॉस के दिए टास्क चोर-सिपाही को लेकर लोगों के बीच बहसा-बहसी और हाथा-पाई भी देखने को मिली। 

कप्तानी को लेकर शुरू हुए इस टास्क में जहां सबा खान श्रीसंत से भिड़ती दिखती हैं तो वहीं दीपिका श्रीसंत को मनाने में लग जाती हैं। इसी बहस बाजी में एक बार फिर श्रीसंत टास्क से अपना नाम हटवा लेते हैं। करणवीर श्रीसंत का साइड लेते हैं। श्रीसंत सबा से नाराज होते हैं और बैकआउट कर जाते हैं वहीं सबा दौड़कर बजर बजा देती हैं और टास्क की विनर बन जाती हैं। 

 

टास्क को ही लेकर दीपक और सौरभ के बीच बहस हो जाती है। इसी बहस में दीपक, सौरभ को भला-बुरा और फेक कहने लगते हैं जिससे सौरभ अपना आपा खो देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सौरभ दीपक के ऊपर इतना गुस्सा हो जाते हैं कि उन्हें मारने तक दौड़ जाते हैं। मगर घरवाले इसमें बीच में आकर दोनों को संभाल लेते हैं। वहीं सुरभी श्रीसंत से पूछती हैं कि उन्होंने टास्क पूरा क्यों नहीं किया तो वह कहते हैं कि ये उनकी गेम प्लानिंग थी क्योंकि वह सिंगल्स की कठपुतली नहीं बनना चाहते। 

 

इधर जसलीन अपने आप को घर में काफी अकेला महसूस कर रही हैं। आपको बता दें कि अनूप के सीक्रेट रूम में जाने के बाद वह घर में अकेले हो गई हैं। वहीं शिवाशीष से उनकी कुछ ज्यादा ही नजदीकियां बढ़ रही हैं। शिवाशीष, जसलीन से उनके और अनूप के रिश्ते के बारे में कुछ पूछना तो चाहते हैं मगर रूक जाते हैं। वह कहते हैं कि गेम से बाहर निकलकर इस टॉपिक पर बात करेंगे। वहीं जसलीन भी शिवाशीष से कहती दिखती हैं कि बहुत सी ऐसी बातें हैं जो उन्हें भी बतानी हैं। वो भी घर से निकलकर शिवाशीष से बात करेंगी। 

 

टास्क के अगले दिन जब सभी घरवालों के बीच रोल बदल जाता हैं तो लड़ाईयां फिर से शुरू हो जाती हैं। करणवीर सृष्टि से कहते हैं कि अब वो गेम ना खेलें। टास्क के ही दौरान सुरभि सृष्टि का बाल खींच लेती हैं। इस बात पर घरवालें सुरभि को इस बात के लिए टोकते हैं। वहीं करणवीर के कहने के बाद वो सृष्टि से माफी मांग लेती हैं।

 

वहीं बिग बॉस शिवाशीष को फिजिकल पावर यूज करने के लिए टास्क से बाहर कर देते हैं। दीपिका सोमी और सबा को टास्क से बाहर कर देती हैं। इस सभी हेर-फेर और टास्क के बीच सभी घरवाले एक-दूसरे के खिलाफ गेम प्लान और खुद को जीतता हुआ देखना चाहते हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस 12टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट