लाइव न्यूज़ :

इस बीमारी से पीड़ित हैं कॉमेडियन भारती व पति हर्ष, करवाया गया अस्‍पताल में भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 24, 2018 09:21 IST

कॉमेडियन भारती सिंह को पति हर्ष लिंबाचिया सहित कोकिलाबेन धीरूभाई हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। खबर के अनुसार ये कपल डेंगू के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई हॉस्पिटल में एडमिट है। बीते कुछ दिनों से ये दोनों पति पत्नी बीमार चल रहे थे। जिसके बाद दोनों ने अपना ब्‍लड टेस्‍ट करवाया तो उनकी प्‍लेटलेट्स में कमी देखी गई और अब डॉक्टर्स की सलाह के बाद से दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये कपल अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कहा जा कहा है कि पूरी तरह से स्‍वस्‍थ होने तक ये अस्‍पताल में ही रहेंगे। दोनों को 22 सितंबर को तेज बुखार आने की वजह से अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।  

हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया के 'बिग बॉस 12' में शामिल होने की खबरें थीं। दोनों की सलमान के साथ शूटिंग की क्लिप भी सामने आई थीं। हालांकि अब दोनों के शो में आने की खबर महज अफवाह निकली हैं।

कहा जा रहा था कि भारती और हर्ष की सेलेब जोड़ी ने शो में आने के लिए सबसे ज्यादा पैसे मांगे थे, क्योंकि हाल ही में इस जोड़ी ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लिया जहां उन्हें मोटी फीस मिली। खैर वह शो का हिस्सा क्यों नहीं बनीं और प्रीमियर की शूटिंग में वह क्यों गई थीं ये सब फिलहाल फैंस के लिए सवाल बन कर रह गया है और हर कोई इसका जवाब चाहता है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट