लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 13: बालिका वधू फेम एक्टर ने ठुकराया सलमान के शो का ऑफर, बताई ये वजह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 5, 2019 17:00 IST

छोटे पर्दे का फेमस रियलटी शो बिग बॉस अपने 13वें सीजन के साथ आने को तैयार है।

Open in App

छोटे पर्दे का फेमस रियलटी शो बिग बॉस अपने 13वें सीजन के साथ आने को तैयार है। इस सीजन के लिए प्रतियोगियों का चयन भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही फैंस एक बार फिर से शो को सलमान खान को होस्ट करते हुए देखेंगे। बिग बॉस 29 सितंबर से फैंस से रुबरु हो सकता है। 

बीते कई दिनों से कई स्टार्स के शो में आने की बातें की जा रही हैं। लेकिन जैसे जैसे शो नजदीक आ रहा है सेलेब्स अपने पार्टिसिपेशन को लेकर रिएक्ट करने लगे हैं। बिग बॉस 13 में इस बार बालिका बधू फेम एक्टर शशांक व्यास के आने की बात कही जा रही है।

 लेकिन इस पर अब शशांक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शशांक ने कहा है कि उनको बिग बॉस का ऑफर आया था लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। मेकर्स ने शशांक को 2 महीने पहले की शो के लिए ऑफर दिया था। लेकिन एक्टर ने इसके लिए मना कर दिया है वह तीन महीने तक एक घर में बंद नहीं रह सकते हैं।  शशांक ने कहा है कि मुझे शो के लिए मेकर्स का कॉल आया था। जहां बिग बॉस का सवाल है मैंने कभी नहीं सोचा था किसी जगह मैं तीन महीने तक रह पाऊंगा या फिर अपने लिए वोट मांगू। शो के लिए हमें बहुत सारी चीजों को छोड़ना पड़ता है। उन्होंने मुझे दो महीने पहले शो में आने के लिए मनाने की कोशिश की थी।

 जबकि  उनको पता था मैं मना कर दूंगा। मेरा पैसा कमाना एजेंडा नहीं है। मैं बिग बॉस का हिस्सा नहीं होगा चाहता हूं, मैं एक एक्टर रहना चाहता हूं। बिग बॉस के प्रोमो फैंस के सामने पेश किए जा चुके हैं।जिसमें सलमान खान ने खुलासा किया कि इस बार कंटेस्टेंट्स को पहले चार हफ्तों में ही फिनाले में पहुंचने का मौका मिलेगा। हर बार की तरह इस बार भी शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट