लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सामने आईं सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, कहा- मामले की हो सीबीआई जांच

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2020 21:55 IST

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने वीडियो शेयर कर सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता लोखंडे से पहले कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए सुशांत के लिए न्याय की मांग की थीकृति सेनन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुशांत के लिए पोस्ट लिखा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग दो महीने हो रहे हैं। मगर अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।

ऐसे में कई सेलेब्स हैं जोकि लगातार सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। कंगना रनौत और कृति सेनन के अलावा अब अंकिता लोखंडे ने सीबीआई जांच की मांग की है। टीवी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा, 'देश जानना चाहता है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ। सुशांत के लिए न्याय, एसएसआर के लिए सीबीआई।' 

बता दें, अंकिता लोखंडे से पहले कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए सुशांत के लिए न्याय की मांग की थी। वीडियो में कंगना ने कहा, 'हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई जांच चाहते हैं। हमें सच जानने का हक है।मणिकर्णिका एक्ट्रेस ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया और लिखा- 'मुंबई पुलिस तेजी से इस मामले को निपटाना चाहती है। संजय राउत का कहना है कि उन्होंने जांच लगभग पूरी कर ली है। सच्चाई हमारे सामने आनी चाहिए।' वहीं, कृति सेनन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुशांत के लिए पोस्ट लिखा।

टॅग्स :अंकिता लोखण्डेसुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब