लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्टर अमन वर्मा की मां का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये भावुक पोस्ट

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 22, 2021 15:04 IST

टीवी एक्टर अमन वर्मा की मां का निधन हो गया है। एक्टर ने इश बात की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की और लोगों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने को कहा ।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी एक्टर अमन वर्मा की मां का निधन 18 अप्रैल को हो गया था, इस्टाग्राम पर दी जानकारीटीवी जगत की कई हस्तियों ने अमन वर्मा की मां के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी है

मुंबई: टीवी एक्टर अमन यतन वर्मा की मां का निधन 18 अप्रैल को हो गया था। हाल ही में अमन वर्मा ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है।  इस  दौरान अमन के फैंस ने भी उनकी मां की आत्मा के लिए प्रार्थना की । अमन ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की फोटो के साथ एक स्पेशल नोट भी लिखा। 

अमन वर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा नोट

अमन वर्मा ने लिखा, 'जीवन एक संपूर्ण दायरे में आता है। दुखी मन से आप सबको बताना चाहता हूं कि मेरी मां कैलाश वर्मा का स्वर्गवास हो गया है। कृपया उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कीजिए। कोरोना वायरस की स्थिति में लोगों ने मैसेज और कॉल कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ' हालांकी अमन ने अपनी मां की मौत का कारण नहीं बताया है।

टीवी जगत के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अमन वर्मा के दोस्त और टीवी जगत के अन्य कलाकारों ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया है । डेलनाज ईरानी ने लिखा, 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। आपके  परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है।' इसके अलावा निवेदिता बसु, विंदू दारा सिंह , शिवांगी वर्मा , श्वेता गुलाटी , जुबेर खान जैसे अन्य कलाकारों ने भी आत्मा की शांति की के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी।

अमन 'सास भी कभी बहू थी' जैसे कई हिट शो में काम कर चुके है । अमन टीवी इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक है। आपको बता दें कि अमन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में 'पचपन खंभे लाल दीवारें' टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने कई  फिल्मों में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। उनकी आने वाली फिल्म की बात करें तो अमन भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगे । फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट