लाइव न्यूज़ :

अली ने पहले ठुकरा दिया था दादी का रोल, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 5, 2019 08:35 IST

चंडीगढ़ से बलवंत तक्षक अली असगर का नाम जुबान पर आते ही 'द कपिल शर्मा शो' की दादी याद आती है

Open in App

चंडीगढ़ से बलवंत तक्षक अली असगर का नाम जुबान पर आते ही 'द कपिल शर्मा शो' की दादी याद आती है. लेकिन पता है, अली ने पहले इस रोल को करने से साफ मना कर दिया था. खुद अली ने इस बात का खुलासा किया है. वह चंडीगढ़ में आयोजित जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए थे.

उन्होंने बताया कि दादी के रोल के लिए मना करने पर कपिल शर्मा ने उन्हें कहा था कि दो शो कर लीजिए, फिर देखा जाएगा. लेकिन दो एपिसोड के बाद तो स्थिति ही बदल गई. उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि दादी की भूमिका लोगों को इतनी पसंद आएगी. अली असगर ने कहा कि दर्शक ही किसी कलाकार को हिट करते हैं, लेकिन कलाकार को भी अपने शो के लिए एक दायरा तय करना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि दिन के आखिर में हर रोज कलाकार को यह समझ में आना चाहिए कि आज उसने कुछ अलग हट कर किया है. शो की शूटिंग के दौरान अपनी व्यस्तता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हफ्ते में दो ही दिन वे अपने घर जा पाते थे.

कॉमिक सीरियल 'उल्टा पुल्टा' बनाने वाले अभिनेता जसपाल भट्टी के बारे में अली असगर ने कहा, ''आप पत्थर में फूल उगाने आए थे, एक नई दुनिया बसाने आए थे, भट्टी साहब आपका एक राज खोलना चाहता हूं, आप जमीं पर गम को हंसाने आए थे. ऐसे थे जसपाल भट्टी.'' असगर ने दर्शकों के साथ ऐसा संबंध स्थापित किया कि टैगोर थिएटर में हंसी के फव्वारे छूटते रहे.

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो