लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पति ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, कहा- मुझे छड़ी से मारती थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2021 19:14 IST

इससे पहले अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने पति अभिनव कोहली पर उनके और उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पति अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोपअभिनव कोहली ने कहा- श्वेता मुझे छड़ी से मारती थीअभिनव कोहली ने श्वेता पर बेटे से नहीं मिलने देने का भी आरोप लगाया है

मुबंई : टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती है. वह अपने लुक के साथ नए -नए प्रयोग कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है. साथ ही श्वेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में 'बॉलीवुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. अब अभिनव ने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाए है. 

अभिनव ने कहा-छड़ी से मारती थी श्वेता

अभिनव कोहली ने कहा कि श्वेता ने मुझे एक पीटने वाले पति की तरह पेश किया जबकि श्वेता ने मेरे साथ मारपीट की है. उसने मुझे छड़ी से पीटा है. अभिनव ने साथ ही कहा, 'मैंने पलक को थप्पड़ मारा था, जिसका जिक्र पलक ने अपने ओपन लेटर में भी किया था. इस बात के लिए मैंने श्वेता और पलक दोनों से माफी भी मांगी थी लेकिन श्वेता ने सारी कंफ्यूजन क्रिएट की ताकि मुझ पर घरेलू हिंसा के आरोपों को सिद्ध कर सके.'

अभिनव आगे कहते हैं, 'श्वेता मुझे महिलाओं से नफरत करने वाले शख्स के रूप में दिखाना चाहती है . वह मेरी इमेज खराब करना चाहती है.' 

अभिनव ने श्वेता पर बेटे से न मिलने देने के लगाए आरोप

अभिनव ने कहा, 'हमारा झगड़ा तब शुरू हुआ जब श्वेता की पहली बेटी पलक ने कहा कि मैं उसके घर से निकल जाऊं.' 

कोहली ने कहा, 'हमारे रिश्ते में 2017 से ही कुछ भी ठीक नहीं था. तब मेरा बेटा 3 महीने का था. मैंने तब से अपने बेटे से नहीं मिला. इसकी तस्वीर मैंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थी कि मैं अपने बेटे को कितना मिस करता हूं.'

दरअसल हाल ही में पलक अपने पिता राजा चौधरा से मिली थी और दोनों ने सेल्फी भी ली थी. अभिनव ने सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था कि मुझे मेरे बेटे से क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है.

आपको बताते दें कि हाल ही में 'बॉलीवुड बबल्स' को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. साथ ही उन्होंने अपने असफल रिश्तों और पुलिस-कोर्ट के कारण  बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव का भी जिक्र किया.

श्वेता ने कहा था कि उनके रिश्तों की वजह से उनके दोनों बच्चों को काफी कुछ झेलना पड़ा है लेकिन उनके पास कोई रास्ता नहीं है, जो वो अपने बच्चों को इससे निकाल सकें. 

श्वेता ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी 1998 में एक्टर राजा चौधरी से हुई थी और 2000 में उनकी एक बेटी भी हुई, जिसका नाम पलक है लेकिन श्वेता ने पति पर घरेलू हिंसा और शारीरिक उत्पीड़न लगाया और 2009 में दोनों का तलाक हो गया.

इसके बाद श्वेता तिवारी ने 2013 में  अपने को-एक्टर अभिनव कोहली के संग दूसरी शादी की और दोनों का एक बेटा रियांस है लेकिन 2017 में श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और 2019 में दोनों अलग हो गए.

टॅग्स :श्वेता तिवारीटेलीविजन इंडस्ट्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब