लाइव न्यूज़ :

आदित्य नारायण ने शेयर की बेटी की पहली झलक, क्यूट कैप्शन संग कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 23, 2022 13:19 IST

सिंगर व होस्ट आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के जन्म के तीन महीने बाद उसका चेहरा फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, "कल ये तीन महीने की पूरी हो जाएगी। मिलिए हमारी प्यारी परी त्विषा से।" 

Open in App
ठळक मुद्देफैंस को आदित्य का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल 24 फरवरी को बेटी के माता-पिता बने हैं।

मुंबई: सिंगर व होस्ट आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल इस साल 24 फरवरी को प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। बेटी के आगमन के बाद से ये स्टार कपल पेरेंटहुड का आनंद ले रहा है। इस बीच आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के जन्म के तीन महीने बाद उसका चेहरा फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, "कल ये तीन महीने की पूरी हो जाएगी। मिलिए हमारी प्यारी परी त्विषा से।" 

फैंस को आदित्य का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि आदित्य ने कुछ समय पहले फैंस को बेटी के नाम का मतलब भी बताया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी त्विषा नारायण झा (Tvisha Narayan Jha) का मतलब रोशनी और सूरज की किरणें है। सिंगर ने इस दौरान ये भी बताया कि उनके पिता के नाम का मतलब उगता हुआ सूरज है। वहीं, उनके नाम का मतलब सूरज है। ऐसे में बेटी के नाम का मतलब सूरज की किरणें है। आदित्य ने ये भी बताया कि बेटी के नाम में उनकी पत्नी व एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल का नाम भी मौजूद है। 

गौरतलब है कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल 24 फरवरी को बेटी के माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "श्वेता और मैं यह खुशखबरी साझा करके बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं कि भगवान के आशीर्वाद से 24 फरवरी को हमारे यहां एक खूबसूरत बेटी का जन्म हुआ है।" आदित्य और श्वेता दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इसी साल जनवरी में श्वेता के गर्भवती होने की खबर साझा की थी।

टॅग्स :इंस्टाग्रामटेलीविजन इंडस्ट्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब