लाइव न्यूज़ :

बेहद खास है आदित्य नारायण की बेटी के नाम का अर्थ, मतलब जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2022 12:42 IST

सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने फैंस को अपनी बेटी का नाम और उसका अर्थ बताया है। आदित्य और श्वेता की बेटी का नाम यूनीक है, जिसे जानकर आप भी खुश हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल हाल ही में बेटी के पेरेंट्स बने हैंआदित्य नारायण ने फैंस को अपनी बेटी का नाम और उसका अर्थ बताया है

मुंबई: सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने फैंस को अपनी बेटी का नाम बताया है। यही नहीं, उन्होंने बेटी के नाम का मतलब भी बताया। आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'Ask Me Anything' सेशन का आयोजन किया था, जिसमें फैंस ने उनसे ढेर सारे सवाल किए थे। इसमें से एक सवाल ये भी था कि उन्होंने मशहूर टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' को क्यों छोड़ा। वहीं, जब उनसे एक फैन ने बेटी का नाम पूछा तो आदित्य ने बताया कि नारायण परिवार ने नई सदस्य का नाम त्विषा नारायण झा (Tvisha Narayan Jha) रखा है।

इसके साथ ही, जब आदित्य नारायण से नाम का मतलब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसका अर्थ रोशनी और सूरज की किरणें है। सिंगर ने इस दौरान ये भी बताया कि उनके पिता के नाम का मतलब उगता हुआ सूरज है। वहीं, उनके नाम का मतलब सूरज है। ऐसे में बेटी के नाम का मतलब सूरज की किरणें है। आदित्य ने ये भी बताया कि बेटी के नाम में उनकी पत्नी व एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल का नाम भी मौजूद है। फिलहाल, इस सेशन के दौरान आदित्य ने उन अटकलों पर भी विराम लगा दिया, जिसमें कहा गया था कि वो बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा हैं। 

गौरतलब है कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल 24 फरवरी को बेटी के माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। आदित्य नारायण ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "श्वेता और मैं यह खुशखबरी साझा करके बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं कि भगवान के आशीर्वाद से 24 फरवरी को हमारे यहां एक खूबसूरत बेटी का जन्म हुआ है।" आदित्य और श्वेता दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इसी साल जनवरी में श्वेता के गर्भवती होने की खबर साझा की थी।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीZee TV
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट