लाइव न्यूज़ :

Telangana Assembly Elections 2023 Updates: 119 सीट, 3.26 करोड़ मतदाता और 2,290 उम्मीदवार, 3 दिसंबर को मतगणना, जानें लाइव अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 30, 2023 11:23 IST

Telangana Assembly Elections 2023 Updates: 119 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे35,655 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।उग्रवाद प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

Telangana Assembly Elections 2023 Updates: तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह व्यापक इंतजामों के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। बहुमत के लिए 60 सीट की जरूरत है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 

221 महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर सहित 109 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला कुल 3.26 करोड़ मतदाता करेंगे। इस बार कुल 103 विधायक फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से अधिकांश सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से हैं। राज्य भर में स्थापित 35,655 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

तेलंगाना में पहली बार विकलांग व्यक्तियों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के. कविता और अभिनेता अल्लू अर्जुन, बृहस्पतिवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने वाले प्रमुख लोगों में से एक थे।

रेड्डी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां काचीगुडा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भारत के लोकतंत्र की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रेड्डी ने कहा कि मतदान की जिम्मेदारी पूरी किए बिना किसी को राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने मतदाताओं से निडर होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने का आग्रह किया। यहां बंजारा हिल्स में मतदान करने के बाद बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आने और अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।

अधिकारियों के मुताबिक राज्य में 3.26 करोड़ पात्र मतदाता हैं, जिनमें 1,63,13,268 पुरुष तथा 1,63,02,261 महिला मतदाता शामिल हैं। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-पुत्र के टी रामा राव, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा नौ अक्टूबर को चुनावों की तारीख घोषित किए जाने के बाद से ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस ने सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि भाजपा सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार स्वयं 111 सीटों पर लड़ रही है और शेष आठ सीटें अभिनेता पवन कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना के लिए छोड़ी है।

कांग्रेस ने अपनी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को एक सीट दी है और स्वयं शेष 118 सीट पर लड़ रही है। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) ने हैदराबाद शहर के नौ निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए 2.5 लाख से अधिक कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
तेलंगाना में पहली बार दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने आईटी कंपनियों सहित सभी निजी प्रतिष्ठानों को 30 नवंबर को छुट्टी घोषित करने का आदेश दिया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावतेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसके चंद्रशेखर रावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

तेलंगाना अधिक खबरें

तेलंगानाHyderabad: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, एआईएमआईएम कांग्रेस के साथ मिलकर लोगों को धोखा दे रहे हैं

तेलंगानाMahmood Ali faints: तेलंगाना के पूर्व डिप्टी सीएम हुए बेहोश, वीडियो आया सामने

तेलंगानावाईएस शर्मिला आज वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में करेंगी विलय, जगन मोहन रेड्डी के लिए भारी चुनौती

तेलंगाना"केसीआर ने विधानसभा चुनाव से पहले चुपके से खरीदा 22 लैंड क्रूजर", मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लगाया बड़ा आरोप

तेलंगानाTelangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस के दो सांसद ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, आखिर क्या है कारण