लाइव न्यूज़ :

जैप ने लॉन्च किया ब्लूटूथ स्पीकर Aqua Boom, कीमत 1,949 रुपये

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 15, 2019 13:04 IST

Aqua Boom नए जेनरेशन का ब्लूटूथ स्पीकर है, जिसे अमेरिका में डिजाइन और तैयार किया गया है। यह स्पीकर IP-66 रेटिंग के साथ आया है, जिसके बाद यह पानी, झटकों, बर्फ और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है।

Open in App
ठळक मुद्देजैप एक्वा बूम की कीमत 1,949 रुपये हैAqua Boom नए जेनरेशन का ब्लूटूथ स्पीकर है, जो अमेरिका में डिजाइन किया गया हैस्पीकर में 1500 mAh की रीचार्जेबल ली-आन बैटरी मौजूद है

इनोवेटिव टेक्नेलाजी से लैस लाइफस्टाइल आधारित प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर जैप ने गुरुवार को अपना नया ब्लूटूथ वायरलेस स्पीकर एक्वा बूम लॉन्च किया। जैप का यह नया स्पीकर डीप बास के साथ 360 डिग्री एंगल में आता है। IP-66 स्टैंटर्ड का होने के कारण यह पानी से 100 फीसदी सुरक्षित है।

Aqua Boom की कीमत और उपलब्धता

जैप एक्वा बूम की कीमत 1,949 रुपये है और इसे अमेजन, स्नैपडील, जैपटेक डॉट कॉम के साथ-साथ चुनिंदा रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

zaap-aqua-boom

Aqua Boom के फीचर्स

कंपनी का कहना है कि Aqua Boom नए जेनरेशन का ब्लूटूथ स्पीकर है, जिसे अमेरिका में डिजाइन और तैयार किया गया है। यह स्पीकर IP-66 रेटिंग के साथ आया है, जिसके बाद यह पानी, झटकों, बर्फ और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है।

इस स्पीकर का एक्टीरियर रबर से बना है, जिससे यह काफी मजबूत नजर आता है। मजबूती और शानदार लुक्स से लैस एक्वा बूम आउटडोर पार्टीज, शावर्स, पूल साइड पार्टीज ग्रुप कैम्पिंग, बोटिंग, कयाकिंग और अन्य बाहरी गतिविधियों के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

Aqua Boom अपने काम्पैक्ट डिजाइन के भीतर 7 वाट के स्पीकर से लैस है। इस स्पीकर में 1500 mAh की रीचार्जेबल ली-आन बैटरी लगी है, जिसे एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर आप आठ घंटे का प्लेटाइम पाते हैं। यह स्पीकर iOS, एंड्रॉयड और विंडोज डिवाइसेज के साथ आसानी से तालमेल बना सकता है। जैप बूम में एडवांस्ड 4.0 ब्लूटूथ टेक्नोलाजी का उपयोग किया गया है, जिससे यह बड़ी तेजी से डिवाइसेज से कनेक्ट होता है और 50 फीट की दूरी तक कनेक्टीविटी बनाए रखता है।

​​​​ZAAP lAqua Boom

एक्वा बूम एक बिल्ट इन माइक्रोफोन के जरिए काल रिसीव और कनेक्ट करने, ट्रैक्स बदलने और वाल्यूम एडजस्ट करने की आजादी देता है। इसमें एक एलईडी इंडीकेटर लगा है, जो बैटरी लाइफ और कनेक्टीविटी की जानकारी देता है। जैप एक्वा बूम माइक्रो यूएसबी चार्जिंग केबल, 3.5mm आक्स-इन-केबल के साथ आता है। इसके साथ खरीदार को 12 महीने की वारंटी मिलती है।

टॅग्स :ब्लूटूथ स्पीकर
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाहो जाएं अलर्ट! आपके ब्लूटूथ गैजेट्स बिना परमिशन कर रहे हैं आपका पर्सनल डेटा चोरी

टेकमेनियापोर्ट्रोनिक्स ने लॉन्च किया पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर डायनेमो, 12 घंटे का देता है बैकअप

टेकमेनियाटोरेटो ने लॉन्च किया पावरफुल और डायनामिक स्पीकर Boom

टेकमेनियारेनॉर ने भारत में लॉन्च किया हाईफाई ब्लूटूथ स्पीकर BT Powercab, जानें कीमत से लेकर फीचर्स की डिटेल

टेकमेनियापोर्टोनिक्स ने लॉन्च किया वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर Pico, कीमत 999 रुपये

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की