हो जाएं अलर्ट! आपके ब्लूटूथ गैजेट्स बिना परमिशन कर रहे हैं आपका पर्सनल डेटा चोरी
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: November 16, 2019 12:10 PM2019-11-16T12:10:29+5:302019-11-16T12:11:03+5:30
कंप्यूटर ऐंड कम्यूनिकेशंस सिक्यॉरिटी पर लंदन में चल रही एक कॉन्फ्रेंस में यह सामने आया कि ब्लूटूथ डिवाइस के हैक होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। स्टडी में कहा गया है कि लो एनर्जी ब्लूटूथ डिवाइस के हैक होने की ज्यादा आशंका रहती है।
इन दिनों बाजार में ब्लूटूथ गैजेट्स की काफी डिमांड देखी जा रही है। इनमें फिटनेस ट्रैकर, स्मार्टवॉच, स्मार्ट स्मार्ट स्पीकर और स्मार्टहोम जैसे गैजेट्स काफी पॉपुलर है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक स्टडी में कहा गया है कि इन डिवाइस के हैक होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। स्टडी में कहा गया है कि लो एनर्जी ब्लूटूथ डिवाइस के हैक होने की ज्यादा आशंका रहती है।
कंप्यूटर ऐंड कम्यूनिकेशंस सिक्यॉरिटी पर लंदन में चल रही एक कॉन्फ्रेंस में यह सामने आया। यह कॉन्फ्रेंस 11 से 15 नवंबर तक आयोजित की गई है।
ब्लूटूथ पेयर बनाते समय हैकिंग की संभावना
स्टडी में बताया गया है किसी मोबाइल ऐप से से जब डिवाइस को ब्लूटूथ के जरिए पेयर किया जाता है तो उस वक्त डिवाइस के हैक होने का खतरा रहता है। वहीं, जब इन डिवाइस को ऑपरेट किया जाता है तब भी इसके हैक होने का खतरा रहता है।
इन डिवाइस को कर सकते हैं हैक
स्टडी में यह भी बताया गया है कि ब्लूटूथ से कनेक्ट होने वाली समार्ट डिवाइस को हैक करना आसान होता है। ऐसे में ये सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। ऐसे में फिटनेस ट्रैकर, स्मार्ट थर्मोस्टैट, स्मार्ट स्पीकर या स्मार्ट होम हैकिंग के लिए ज्यादा संवेदनशील होते हैं।
यूजर्स के परमिशन के बिना उनके डेटा का गलत इस्तेमाल पहले भी होता रहा है। वहीं, इससे पहले ये खबर आई थीं कि स्ट्रीमिंग सर्विस का भी ज्यादा इस्तेमाल आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकता है।