लाइव न्यूज़ :

Xiaomi के सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन Redmi Y2 की आज होगी बिक्री, फर्स्ट सेल में खरीदने पर मिलेगा कैशबैक और ढेरों ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 12, 2018 10:47 IST

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून:  चीनी कंपनी Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही अपना सेल्फ सेट्रिंक कैमरा Redmi Y2 को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की आज पहली सेल आयोजित की है। यह सेल पहली बार बिक्री के लिए Amazon India और Mi.com के अलावा Mi Home स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह सेल आज 12 बजे से शुरू होगी।

बता दें कि रेडमी वाई 2 स्मार्टफोन शाओमी का सेल्फी सेंट्रिक फोन है जो कि Redmi Y1 का अपग्रेड वर्जन है। फोन की खासियत में से एक इसका सेल्फी सेंट्रिक कैमरा है जो एआई पावर्ड फीचर्स के साथ 16 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फेस अनलॉक और 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है। शाओमी रेडमी वाई 2 के दो वेरिएंट 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Xiaomi के इन पुराने सिंगल कैमरा स्मार्टफोन पर मिलेगा ड्यूल कैमरा वाला फीचर, आ रहा है MIUI 10 का अपडेट

Xiaomi Redmi Y2 की कीमत की कीमत व ऑफर्स 

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi Redmi Y2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए देने होंगे। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।

अमेजन इंडिया से स्मार्टफोन को 12 बजे सेल शुरू होने पर खरीदा जा सकता है। Redmi Y2 को पहली सेल में खरीदने पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर्स को 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। रेडमी वाई2 के खरीदारों को एयरटेल 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा 240 जीबी डेटा भी मुफ्त दिया जा रहा है।

Xiaomi Redmi Y2 के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात फोन की सबसे अहम खासियत फ्रंट कैमरे की- स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल एआई फीचर्स वाला सेल्फी कैमरा है जो सेल्फी लाइट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि रेडमी वाई2 के सेल्फी कैमरे से कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें ली जा सकती हैं। सेल्फी कैमरे में रेडमी नोट 5 की तरह ऑटो एचडीआर मोड दिया गया है। कैमरा पोर्ट्रेट मोड, एआई स्मार्ट ब्यूटी, फ्रंट एचडीआर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स के साथ आता है। रेडमी वाई2 में 12 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। रियर पर दोनों सेंसर के बीच में एलईडी फ्लैश है। रियर कैमरा एआई फीचर्स से लैस है। कैमरा पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है।

रेडमी वाई 2 फोन में 5.99 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी वाई2 में 3 जीबी रैम/4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा। फोन में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो हैंडसेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Jio के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा Airtel का यह प्लान, अब मिलेगा 56 GB डेटा

Xiaomi Redmi Y2 ऐंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। रेडमी वाई2 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके सामान्य इस्तेमाल के साथ पूरे एक दिन तक चलने का दावा किया गया है।

टॅग्स :शाओमीअमेजनएंड्रॉयडस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की