लाइव न्यूज़ :

Redmi Note 7 Pro को आज सेल में खरीदने का मौका, मिलेगा 1120GB डेटा फ्री और ढेरों ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 27, 2019 10:11 IST

Redmi Note 7 Pro की आज यानी 27 मार्च को सेल रखी गई है। ग्राहक Xiaomi के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और mi.com साइट से भी खरीद सकते हैं। सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी।

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया हैRedmi Note 7 Pro को फ्लिपकार्ट और मीडॉट कॉम से खरीद सकते हैंरेडमी नोट 7 प्रो को खरीदने पर एयरटेल यूजर्स को 1120GB डेटा ऑफर मिलेगा

स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी के लेटेस्ट फोन Redmi Note 7 Pro को हाल ही में भारतीय बाजार में उतारा गया है। इससे पहले इसके फ्लैश सेल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था जिसमें यह फोन चुटकियों में सोल्ड आउट हो चुका था। अगर आप उस दौरान इस फोन को खरीदने से चुक गए हैं तो आज आपके पास एक शानदार मौका है।

रेडमी नोट 7 प्रो की आज यानी 27 मार्च को सेल रखी गई है। ग्राहक Xiaomi के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और mi.com साइट से भी खरीद सकते हैं। सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी।

कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में रेडमी नोट 7 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। बता दें कि शाओमी ने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया था।

Redmi Note 7 Pro को फ्लैश सेल में ऐसे खरीदें

याद रहे कि फ्लैश सेल में स्मार्टफोन मिनटों में बिक जाते हैं जिसके बाद कई यूजर्स अपने पसंदीदा फोन को खरीदने से चूक जाते हैं।

1- Redmi Note 7 Pro को खरीदने के लिए कम से कम आधे घंटे पहले से ही अपने Flipkart और मी.कॉम अकाउंट को लॉगइन करके बैठे रहें।

2- 2- लॉगइन करने के बाद सेल शुरू होते ही फोन का कलर और कॉन्फिग्युरेशन को सेलेक्ट करने के तुरंत बाद ही इसे एड टू कार्ट कर लें।

3- कार्ट में ऐड होने के बाद अपना अड्रेस, फोन नंबर, पेमेंट डीटेल एंटर कर चेकआउट पर क्लिक कर दें।

4- पेमेंट होने के 5-7 दिन बाद रेडमी नोट 7 प्रो आपको डिलिवर हो जाएगा।

Redmi Note 7 Pro फोन पर मिलेंगे ये ऑफर्स

रेडमी नोट 7 प्रो को खरीदने पर एयरटेल यूजर्स को 1120GB डेटा ऑफर मिलेगा। साथ ही यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। वहीं, EMI पर फोन को खरीदने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो 64 जीबी वेरिएंट पर 13,750 रुपये और 128 जीबी वेरिएंट पर 15,850 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

रेडमी नोट 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन्सशाओमी रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसे शाओमी डॉट नॉच डिस्प्ले कहती है। 2340X1080 पिक्सल रेजॉलूशन वाले इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन और बैक पैनल की सुरक्षा की लिए रेडमी नोट 7 प्रो में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन दिया गया है। रेडमी नोट 7 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन 4जीबी और 6जीबी रैम ऑप्शन के साथ दो इंटरनल स्टोरेज वेरियंट 64जीबी और 128जीबी में आता है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स इस फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं।

एंड्रॉयड 9 पाई ओएस पर काम करने वाले Redmi Note 7 Pro में बात की जाए कैमरे की तो बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में Sony IMX 586 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा है। सिक्यॉरिटी के लिए फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट के साथ 4,000 mAh की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनफ्लिपकार्टसेलमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की