लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi 6 स्मार्टफोन AI फीचर और ड्यूल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 12, 2018 16:21 IST

Redmi 6 का कैमरा और फेस अनलॉक एआई क्षमताओं के साथ आता है। इसके अलावा फोन Xiao Ai असिस्टेंट से भी लैस है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून:  उम्मीद के मुताबिक चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने मंगलवार को अपने दो नए बजट स्मार्टफोन Redmi 6 और Redmi 6A लॉन्च कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक, रेडमी 6 स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए गए Redmi 5 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने रेडमी 6 के दो वेरिएंट 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया है। उम्मीद है कि रेडमी 5 की तरह ही रेडमी 6 सीरीज़ को भी भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi Redmi 6 के खासियतों की बात करें तो फोन में फेस अनलॉक, 18:9 डिस्प्ले, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। दावा किया गया है कि Redmi 6 का कैमरा और फेस अनलॉक एआई क्षमताओं के साथ आता है। इसके अलावा फोन Xiao Ai असिस्टेंट से भी लैस है।

ये भी पढ़ें- Flipkart पर शुरू हुआ Samsung Carnival, सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 12,000 रुपये तक छूट

Xiaomi Redmi 6 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी के स्थानीय बाजार (चीन) में Redmi 6 हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) में बेचा जाएगा। कंपनी रेडमी 6 की पहली सेल 15 जून को आयोजित करने वाली है।

Xiaomi Redmi 6 स्पेसिफिकेशंस

शाओमी रेडमी 6 में 5.45 इंच एचडी+ (1440 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। जबकि रेडमी 5 में 5.7 इंच डिस्प्ले दी गई थी। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है। जैसा कि हमने पहले बताया कि फोन 3 जीबी, 4 जीबी रैम व 32 जीबी , 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 

रेडमी 6 में पिछले वेरियंट से बेहतर कैमरा दिया गया है। इसमें रियर पर 12 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर सेंसर मिलेंगे। शाओमी का दावा है कि रेडमी 6 में ज्यादा बेहतर सेल्फी लेने के लिए बेहतर फीचर्स वाला कैमरा दिया गया है। फोन में पोर्ट्रेट सेल्फी मोड के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है यानी यूजर्स बैकग्राउंड ब्लर के साथ सेल्फी ले पाएंगे।

ये भी पढ़ें- Xiaomi के इन पुराने सिंगल कैमरा स्मार्टफोन पर मिलेगा ड्यूल कैमरा वाला फीचर, आ रहा है MIUI 10 का अपडेट

रेडमी 6 में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन है और इंडस्ट्री के ट्रेंड के हिसाब से फोन का फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर की तरह भी काम करता है। नया एंट्री-लेवल एंड्रॉयड ओरियो आधारित MIUI 10 पर चलता है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतएंड्रॉयड और गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वाले हो जाए सतर्क, भारत सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट; जानें क्या है वजह

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए