लाइव न्यूज़ :

Redmi 5 स्मार्टफोन 14 मार्च को होगा लॉन्च, इस ऑनलाइन साइट पर होगी बुकिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 13, 2018 18:08 IST

इस स्मार्टफोन को एक पावरफुल बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मार्च। मोबाइल निमार्ता कंपनी शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन रेडमी 5 को लेकर काफी दिनों से खबरें आ रही है। रेडमी 5 जो कि शाओमी का नया बजट स्मार्टफोन हो सकता है। हाल ही में खबर थी कि शाओमी 14 मार्च को अपने रेडमी सीरिज के नए फोन Redmi 5 को 14 मार्च को लॉन्च कर सकती है।

वहीं, रेडमी 5 से जुड़ी नई खबर के मुताबिक कंपनी का यह फोन केवल एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon india पर ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल यह फोन अमेजन से ही खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा, कंपनी के आधिकारिक साइट mi.com और Mi होम स्टोर से भी खरीदा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Google Duo में आया नया फीचर अपडेट, दोस्तों के साथ वीडियो कॉल होगी और मजेदार

आपको बता दें कि शाओमी ने इस फोन से जुड़ा एक टीजर पहले ही जारी कर दिया था। शाओमी अपने आने वाले इस नए फोन को ट्रू सुपर पावरहाउस के टैगलाइन से प्रोमोट कर रही है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्मार्टफोन को एक पावरफुल बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। जैसा कि हमने पहले ही बताया था कि यह स्मार्टफोन कंपनी का बजट स्मार्टफोन होगा। वहींं, कंपनी के ग्लोबल वीपी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने भी अपने आधिकारिक ट्वविटर के जरिए कंपनी के नए फोन के लॉन्च करने की जानकारी दी है।

Xiaomi Redmi 5 के 3 वेरिएंट में चीन में लॉन्च

इस स्मार्टफोन को चीन के बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है। इसके 3 वेरिएंट चीन में लॉन्च किए गए हैं। इनमें 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत CNY 799 (लगभग 8000 रुपये), 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत CNY 899 (लगभग 9000 रुपये) और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत CNY 1299 (लगभग 13200 रुपये) है।

Xiaomi Redmi 5 की कीमत

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है रेडमी 5 की कीमत 8,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

Xiaomi Redmi 5 के स्पेसिफिकेशंस

रेडमी 5 फोन में 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 282 पीपीआई है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 2 जीबी/3 जीबी/4 जीबी और 16 जीबी/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। ड्यूल सिम वाले रेडमी 5 एंड्रॉयड नॉगट आधारित मीयूआई 9 पर चलता है।

इसे भी पढ़ें: Itel मोबाइल भारत में लॉन्च करेगी ड्यूल कैमरे वाला S42 बजट स्मार्टफोन

कैमरे की बात करें तो, हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। कैमरे में आगे की तरफ, सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ एक 5 मेगापिक्सल कैमरा है। शाओमी ने इस फोन मे अपनी ब्यूटिफाई 3.0 तकनीक भी दी है। इस स्मार्टफोन में 3300 एमएएच बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम है।

टॅग्स :शिओमीअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की