लाइव न्यूज़ :

8 GB रैम के साथ Xiaomi Poco F1 भारत में लॉन्च, पहली सेल में जियो देगा 6 TB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 23, 2018 18:53 IST

Poco F1 की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है जो विभिन्न रैम और इंटरनल मेमोरी के हिसाब से 28,999 रुपये तक जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देPoco F1 की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है यह फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगाPoco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है

नई दिल्ली, 23 अगस्त: देश के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में दखल बढ़ाने के लिए चीन की कंपनी शाओमी ने अपना नया ब्रांड ‘पोको’ पेश किया। कंपनी ने इसके तहत एफ-1 मॉडल को पेश किया है। ‘Poco’ के माध्यम से कंपनी की योजना वनप्लस, एपल और सैमसंग जैसे ब्रांड से प्रतिस्पर्धा करने की है।

Poco F1 की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है जो विभिन्न रैम और इंटरनल मेमोरी के हिसाब से 28,999 रुपये तक जाती है। इसकी बिक्री और विनिर्माण के लिए कंपनी शाओमी की ही विनिर्माण इकाइयों और आपूर्ति श्रृंखला और बिक्री के बाद सेवा नेटवर्क का इस्तेमाल करेगी।

Xiaomi Poco F1 की भारत में कीमत

भारत के स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी। फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट बैक है। यह रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त Poco F1 का एक आर्मर्ड एडिशन भी पेश किया गया है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। बताया गया है कि यह फोन सिर्फ ऑनलाइन मार्केट के लिए है। यह फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा।

इस फोन के पहली सेल में हिस्सा लेने वाले ग्राहक अगर एचडीएफसी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करते हैं तो उन्हें 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से 6 TB डेटा दिया जाएगा। रिटेल बॉक्स में एक सॉफ्टकवर मुफ्त मिलेगा। फोन के लिए 399 रुपये का अल्ट्रा-स्लिम कवर लाया गया है। केवलर फिनिश वाला आर्मर्ड केस को 799 रुपये में बेचा जाएगा।

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

ड्यूल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

कैमरा की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर ड्यूल कैमरे हैं। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूजर स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल