लाइव न्यूज़ :

Xiaomi 4th Mi Anniversary sale: इन 5 टिप्स से आपके लिए आसान हो सकती है Mi की 4 रुपये वाली सेल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 11, 2018 15:40 IST

Mi के ऐसे कुछ ही उत्पाद हैं जो चार रूपए के ऑफर में शामिल हैं। इनमें Redmi Y1, 55 इंच Mi LED स्मार्ट टीवी 4, Mi Body कम्पोजीशन स्केल, Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi Band 2 जैसे प्रोडक्ट है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जुलाई: Xiaomi भारतीय बाजार में चार साल पूरे होने पर सेल लगा रहा है। Mi स्मार्टफोन की यह सेल कंपनी की वेबसाईट Mi.com/in पर 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है जो कि 12 जुलाई तक चलेगी। इस सेल का सबसे आकर्षक ऑफर, Mi के उत्पादों की कीमत 4 रूपए होगी लेकिन यह सिर्फ शाम 4 बजे के लिए होगा। 

Xiaomi के ऐसे कुछ ही उत्पाद हैं जो चार रूपए के ऑफर में शामिल हैं। इनमें Redmi Y1, 55 इंच Mi LED स्मार्ट टीवी 4, Mi Body कम्पोजीशन स्केल, Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi Band 2 जैसे प्रोडक्ट है। इसके अलावा कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे इस सेल में खरीददारी आसान हो सकती है,

1. जैसा कि कंपनी ने पहले ही बताया है कि यह सेल केवल Mi.com/in पर ही है किसी और वेबसाइट पर नहीं। जिसका सीधा मतलब है कि इस वेबसाइट पर आपका यूजर आईडी/आकाउंट पहले से होना चाहिए। यदि अकाउंट नहीं है तो सेल का फायदा लेने के लिये अकाउंट बनाना अच्छा विकल्प है।

ये भी पढ़ें- Xiaomi Mi Anniversary Sale शुरू, शाम इतने बजे से मिलेगा सिर्फ 4 रुपये में स्मार्टफोन, LED TV

2. एक अकाउंट या यूजर आईडी बनाने के बाद हमारे लिए वेबसाइट का इंटरफेस समझना जरूरी होता है। वेबसाइट का प्रारूप कैसा है और उसे रिफ्रेश कैसे करना है? इससे कम समय में ज्यादा उत्पादों को चुना जा सकता है।

3. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने अभी तक सेल के दौरान लागू होने वाले क्लोज़ के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। Xiaomi ने इतना जरूर बताया है उत्पादों की कितनी यूनिट पर सेल होगी लेकिन उन यूनिट की संख्या बेहद कम है। ऐसे हालातों में हमारे लिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि आप उत्पाद और वेबसाइट को अच्छे से समझ कर खरीददारी करें।

4. अगर आप सेल का फायदा अधिक से अधिक लेना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने ज्यादातर जानने वालों को इस बारे में बता कर रखें। जिससे अगर आप अपनी पसंद का उत्पाद नहीं खरीद पाते तो आपकी जान पहचान का कोई दूसरा व्यक्ति आपके लिये यह काम कर सकता है। यानी एक बार में अधिक से अधिक जानने वालों का सेल में बैठना फायदे का सौदा है।

ये भी पढ़ें- Xiaomi 4th Mi Anniversary Sale: सिर्फ 4 रुपये में मिलेगा शाओमी का स्मार्टफोन और LED टीवी, और भी बहुत कुछ

5. यदि आप पहली बार में कुछ भी नहीं खरीद पाते हैं तो कतई निराश होने की ज़रूरत नहीं है। आप एक से अधिक प्रयास कर सकते हैं और उसके बाद भी सफलता नहीं मिलती तो रिलैक्स करिए। इस बार ना सही अगली बार कोई और अच्छी सेल सही।

 

- विभव (इंटर्न )

टॅग्स :शाओमीसेलस्मार्टफोनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की