लाइव न्यूज़ :

WhatsApp ला रहा है जबरदस्त अपडेट, बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज, मिलेंगे ये नए फीचर

By रजनीश | Updated: April 7, 2020 11:48 IST

वॉट्सऐप पर रोजाना हजारों फेक मेसेजेस फॉरवर्ड किए जाते हैं और एप में इन्हें चेक या वेरिफाइ करने का कोई तरीका नहीं है। इस पर काम करते हुए व्हाट्सएप जल्द ही नया फीचर लाने वाला है, जिसकी मदद से मैसेजेस को अब आसानी से क्रॉसचेक किया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देलंबे वीडियोज को स्टेटस में इस्तेमाल करने वालों के थोड़ा निराश करने वाला अपडेट भी जल्द ही आ सकता है। कंपनी ने वॉट्सऐप स्टेटस पर विडियोज पोस्ट करने की नई टाइम लिमिट तय कर दी है। अब यूजर्स 15 सेकंड से ज्यादा लंबा विडियो स्टेटस पर नहीं अपडेट कर पाएंगे। अगर आप लंबा विडियो स्टेटस में शेयर करना चाहेंगे तो उसकी कोई 15 सेकेंड की क्लिप ही शेयर कर पाएंगे।

वॉट्सएप साल 2020 में यूजर्स के लिए कई शानदार फीचर्स लाने जा रहा है। फिलहाल व्हाट्सएप के एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा 2 अरब के पार है। वॉट्सएप में एड होने वाले नए फीचर्स के बाद यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी बदलने वाला है। हाल ही में व्हाट्सएप ने डार्क मोड फीचर्स सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया था और अब इसे भी नया अपग्रेड मिलने वाला है। देखते हैं कौन से नए फीचर देने की तैयारी में है व्हाट्सएप...

मल्टी डिवाइस सपॉर्टनए अपडेट के जरिए व्हाट्सएप जल्द ही यूजर्स को ये फीचर देने की तैयारी में है जिसकी मदद से कई डिवाइसेज पर एकसाथ एक ही वॉट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल वॉट्सऐप एक ही डिवाइस पर लॉगइन किया जा सकता है। नए मल्टी डिवाइस फीचर की मदद से यूजर किसी दूसरे डिवाइस पर वॉट्सऐप अकाउंट ऐड करेगा तो इनक्रिप्शन-की बदल जाएगी और इसकी जानकारी चैट में मिल जाएगी। चैट मेसेज में यूजर्स को बताया जाएगा कि उन्होंने मल्टिपल डिवाइस में लॉगइन या लॉग आउट किया है।

एक्सपायरिंग मैसेजेसव्हाट्सएप के इस फीचर की बीटा वर्जन में लंबे समय से टेस्टिंग जारी है। इस फीचर को एक्सपायरिंग मैसेज नाम दिया जा सकता है। कुछ समय पहले तक इसे डिसअपियरिंग या सेल्फ डिस्ट्रक्टिंग मेसेज भी कहा जा रहा था। इस फीचर की मदद से किसी मेसेज को भेजने के साथ ही टाइम लिमिट भी सेट की जा सकेगी, जिसके बाद मेसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा। इंडिविजुअल चैट में एक्सपायरिंग मैसेज फीचर के लिए एक स्पेशल आइकन भी वॉट्सऐप ऐड कर रहा है।

वेरिफाइ मेसेजेसवॉट्सऐप पर रोजाना हजारों फेक मेसेजेस फॉरवर्ड किए जाते हैं और एप में इन्हें चेक या वेरिफाइ करने का कोई तरीका नहीं है। इस पर काम करते हुए व्हाट्सएप जल्द ही नया फीचर लाने वाला है, जिसकी मदद से मैसेजेस को अब आसानी से क्रॉसचेक किया जा सकेगा। कई बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज के सामने अब एक 'मैग्निफाइंग ग्लास' आइकन दिखाई देगा। इसपर टैप करने के बाद मेसेज को वेब पर सर्च किया जा सकेगा और वेरिफाइ किया जा सकेगा कि मेसेज फेक है या रियल। 

15 सेकेंड स्टेटस विडियोलंबे वीडियोज को स्टेटस में इस्तेमाल करने वालों के थोड़ा निराश करने वाला अपडेट भी जल्द ही आ सकता है। कंपनी ने वॉट्सऐप स्टेटस पर विडियोज पोस्ट करने की नई टाइम लिमिट तय कर दी है। अब यूजर्स 15 सेकंड से ज्यादा लंबा विडियो स्टेटस पर नहीं अपडेट कर पाएंगे। अगर आप लंबा विडियो स्टेटस में शेयर करना चाहेंगे तो उसकी कोई 15 सेकेंड की क्लिप ही शेयर कर पाएंगे। अभी तक यह लिमिट 30 सेकेंड है।

बेहतर डार्क मोडडार्क मोड फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। इसे थीम्स ऑप्शन में जाकर चेंज किया जा सकता है। मौजूदा डार्क मोड में भी बदलाव करने की तैयारी चल रही है। इसकी मदद से मेसेजेस पढ़ना और लंबे वक्त तक एप का इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा साथ ही बैटरी की भी बचत भी होगी। डार्क मोड, नॉर्मल मोड की तुलना में आंखों के लिए थोड़ा राहत भरा है। 

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की