लाइव न्यूज़ :

WhatsApp में जल्द आएगा नया फीचर, Last Seen केवल उन्हें दिखेगा जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2021 09:46 IST

वाटसेप का 'लास्ट सीन' फीचर एक नए बदलाव के साथ जल्द नजर आ सकता है। इसमें ये विकल्प चुनने की आजादी होगी कि आप किसे ये दिखाना चाहते हैं और किसे नहीं।

Open in App

इंस्टैंट मैसेजिग ऐप वाटसेप का 'लास्ट सीन' फीचर काफी लोकप्रिय है। कई लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इससे पता चलता है कि सामने वाले ने आपका मैसेज देखा या नहीं और अगर देखा भी है तब कब। वैसे कई बार ये परेशान करने वाला भी साबित होता है क्योंकि कुछ मैसेज पर आप ध्यान नहीं देना चाहते हैं या फिर उसका जवाब नहीं देना चाहते हैं।

वाटसेप में अभी एक फीचर है जिसके तहत 'ब्लू टिक' और 'लास्ट सीन' को टर्न ऑफ कर सकते हैं। अब इसी कड़ी में एक नया अपडेट भी जल्द वाटसेप ला रहा है। इसमें आप उन नंबरों का चयन कर सकते हैं, जिसके लिए आपको 'लास्ट सीन' फीचर को टर्न ऑफ करना है। कुल मिलाकर आप अपने फोन के कॉन्टैक्स लिस्ट से वे नाम चुन सकते हैं, जिनसे 'लास्ट सीन' को आप छुपाना चाहते हैं।

दरअसल, कई बार कुछ मैसेज का रिप्लाई देना मुश्किल लगता है। कई बार मैसेज देखने के कुछ समय के बाद आप उसका रिप्लाई देना चाहते हैं लेकिन चूकी ब्लू टिक नजर आ जाता है, ऐसे में मैसेज का जल्द रिप्लाई करना मजबूरी बन जाती है।

'लास्ट सीन' फीचर का अपडेटेड वर्जन कैसा होगा

'लास्ट सीन' फीचर से जुड़ा अपडेट ऐप के बीटा संस्करण में पाया गया था। इसे सबसे पहले व्हाट्सएप ट्रैकर WABetaInfo ने रिपोर्ट किया था। साथ ही एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया था जिससे ये पता चलता है कि वाटसेप का ये अपडेटेड फीचर एंड्रॉइड पर  कैसा दिखेगा। 

फिलहाल यदि उपयोगकर्ता अपने लास्ट सीन को लोगों से छिपाना चाहते हैं, तो उन्हें सेटिंग> अकाउंट> प्राइवेसी> लास्ट सीन पर जाना होगा। यहां, उपयोगकर्ता केवल तीन विकल्प देख सकते हैं - सभी, मेरा कॉन्टैक्ट और कोई नहीं। आने वाले अपडेट में एक नया विकल्प भी होगा-  My Contacts Except. यहां वो नाम चुने जा सकेंगे, जिनके लिए आप 'लास्ट सीन' फीचर टर्न ऑफ करना चाहते हैं।

नया और चौथा विकल्प यूजर्स को अपने लास्ट सीन टाइम को खास कॉन्टैक्ट्स से छिपाने की सुविधा देगा। यूजर्स को उन नंबर या कॉन्टैक्स नेम का चयन करना होगा जिनके साथ वे अपना अंतिम बार मैसेज देखे जाने का समय साझा नहीं करना चाहते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की