लाइव न्यूज़ :

इंतजार हुआ खत्म, Whatsapp पर जारी हुआ ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर, इस तरह करें इस्तेमाल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 31, 2018 12:55 IST

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर फर्जी खबरें वायरल होने की वजह ये यह विवादो में हैं। इसी बीच कंपनी ग्रुप वीडियो कॉलिंग का नया फीचर लेकर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप ग्रुप कॉलिंग में सर्वाधिक चार लोग हिस्सा ले पाएंगेWhatsApp पर वीडियो कॉल की सुविधा 2016 से मौजूददुनियाभर के यूजर के लिए आईओएस और एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध

नई दिल्ली, 31 जुलाई: आखिरकार इंतजार को खत्म करते हुए फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप में ग्रुप वॉयस और ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को जारी कर दिया गया है। व्हाट्सऐप में सभी यूजर के लिए इस फीचर को उपलब्ध करा दिया गया है। बता दें कि ग्रुप कॉलिंग फीचर के बारे में सबसे पहले बीते साल अक्टूबर में पता चला था। इसके बाद Facebook ने मई में आयोजित हुए F8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इस फीचर को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई थी।

WhatsApp के इस नए फीचर को अब दुनियाभर के यूजर के लिए आईओएस और एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि ग्रुप कॉलिंग में एक वक्त पर सर्वाधिक चार लोग हिस्सा ले सकते हैं। दावा है कि WhatsApp पर यूज़र हर दिन 2 बिलियन मिनट कॉलिंग करते हैं। ऐसे में नए ग्रुप कॉलिंग फीचर को लेकर मांग बहुत दिनों से थी।

व्हाट्सऐप के मुताबिक वीडियो कॉलिंग का ये फीचर लाइव कर दिया गया है। आज से पूरी दुनियाभर के यूजर्स व्हाट्सऐप के इस फीचर का लाभ उठा पाएंगे। व्हाट्सऐप ग्रुप कॉलिंग में चार लोग एक साथ वीडियो चैट कर सकते हैं।

2016 से शुरू हुई थी वीडियो कॉलिंग फीचर

याद रहे कि व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल की शुरूआत 2016 से हुई थी। अभी तक इस फीचर की मदद से सिर्फ 2 लोग ही एक-दूसरे से वीडियो कॉल कर पाते थे। लेकिन अब व्हाट्सऐप iOS और Android ऐप पर यूजर ग्रुप वीडियो कॉलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, WhatsApp ने दावा किया है कि नया फीचर कमजोर नेटवर्क होने पर भी अच्छा काम करेगा। इस मैसेजिंग ऐप के सभी चैट की तरह ग्रुप कॉलिंग भी पूरी तरह से इनक्रिप्टेड रहेगा।

Whatsapp के ग्रुप वीडियो कॉल फीचर को ऐसे करें इस्तेमाल

व्हाट्सऐप में ग्रुप कॉल के लिए आपको सबसे पहले Whatsapp में वीडियो या वॉयस कॉल शुरू करना होगा। इसके बाद आपको टॉप में बायीं ओर दिया एक बटन नजर आएगा। आप यहीं से और यूजर को कॉल में जोड़ सकते हैं। इस फीचर के जरिए आप जैसे ही किसी के साथ कॉल में कनेक्ट होते हैं, आपको टॉप में दायीं ओर एड पर्सन का ऑप्शन दिखेगा।

इसके बाद अगर तीसरा यूजर आपके कॉल को एक्सेप्ट कर लेता है तो दोनों ही नाम कॉमा के साथ नजर आएंगे। आप ग्रुप वीडियो या वॉयस कॉल के दौरान कुल चार लोगों को जोड़ पाएंगे। आपको बता दें कि व्हाटसऐप के इस लेटेस्ट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से WhatsApp ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करना होगा।

वहीं, तुलना में फेसबुक मैसेंजर में 50 लोग ग्रुप वीडियो कॉल में हिस्सा ले सकते हैं और स्काइप पर इसकी सीमा 25 है। दूसरी तरफ, स्नैपचैट में 16 और ऐप्पल के फेसटाइम में 32 यूजर को ग्रुप कॉल का हिस्सा बनाने की सुविधा है। वहीं, फेसबुक की ही कंपनी इंस्टाग्राम ने वीडियो कॉलिंग फीचर को हाल ही में शामिल किया है।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुकइंस्टाग्रामएंड्रॉयडआईओएसगूगल प्ले स्टोरऐपस्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की