लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप से अब भेज पाएंगे पैसे, बीटा वर्जन पर उपलब्ध हुआ यह फीचर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 12:40 IST

इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देव्हॉट्सऐप ने वीटा वर्जन 2.18.39 के लिए पेमेंट ऑप्शन को पेश किया है।आपको बैंकों की लिस्ट मिलेगी जहां स्‍टेट बैंक से लेकर आईसीआईसीआई समेत सभी बड़े बैंक होंगे।

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के जिस फीचर का लोगों को लंबे समय से इंतजार था आखिरकार वह आ ही गया। व्हाट्सऐप ने भारत में धमाकेदार फीचर को पेश कर दिया है। कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए अपने पेमेंट फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप का यह फीचर बीटा वर्जन पर उपलब्ध

खबरों की मानें तो फिलहाल व्हाट्सऐप का पेमेंट फीचर बीटा वर्जन पर उपलब्ध कराया गया है जो कि चुनिंदा यूजर्स के पास ही है। व्हॉट्सऐप ने वीटा वर्जन 2.18.39 के लिए पेमेंट ऑप्शन को पेश किया है। उम्मीद है कि जल्‍द ही इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Whatsapp के इस फीचर से कर सकेंगे ग्रुप वीडियो कॉल, इस तरह करेगा काम

व्हाट्सऐप पेमेंट वॉलेट फीचर पेटीएम को देगा टक्कर

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्‍हाट्सऐप का यह फीचर भारत में पहले से मौजूद पेटीएम और दूसरे वॉलेट को टक्कर देगा। देश में पहले से पेटीएम वॉलेट मौजूद है जो यूजर्स में काफी लोकप्रिय है। व्हाट्सऐप का यूजर बेस काफी बड़ा है ऐसे में बाजार पर कब्‍जा करने में इसे ज्‍यादा दिक्‍कत नहीं पेश आएगी। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि व्‍हाट्सऐप किस तरह भारत में पेमेंट वॉलेट में अपनी पकड़ मजबूत करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है Whatsapp वीडियो कॉल कर सकते हैं रिकॉर्ड, 4 स्टेप में जानें पूरा प्रोसेस

व्हाट्सऐप से इस तरह भेज पाएंगे पैसे

व्हाट्सऐप से पैसे भेजने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स लेने होंगे। इसके लिए आपके फोन में व्‍हाट्सऐप होना जरूरी है। आपको व्हॉट्सऐप सेटिंग पर जाना होगा, यहां आपको नया टैब मिलेगा जो कि पेमेंट का होगा। इसके बाद आपको बैंकों की लिस्ट मिलेगी जहां स्‍टेट बैंक से लेकर आईसीआईसीआई समेत सभी बड़े बैंक होंगे। इस तरह आप व्हाट्सऐप से अपने दोस्तों और परिवार वालों को पैसे भेज सकते हैं। यहां पर आपको यूपीआई के माध्‍यम से बैंक जोड़ने का विकल्‍प मिलेगा।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसएंड्रॉयड स्मार्टफोनस्मार्टफोनइंडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की