लाइव न्यूज़ :

Jio Phone में इस तरह करें Whatsapp का इस्तेमाल, जानें कैसे करें डाउनलोड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 13, 2018 19:19 IST

एंड्रॉयड और आईफोन वर्जन की तरह JioPhone का व्हाट्सऐप वर्जन भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सिक्योर है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 अगस्त को आना था जियो फोन में WhatsApp ऐपजियो फोन के लिए आया व्हाट्सऐप फीचरएंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सिक्योर है WhatsApp ऐप

नई दिल्ली, 13 सितंबर: Jio फोन और जियो फोन 2 में लोकप्रिय मेसेजिंग ऐप Whatsapp का मजा लिया जा सकेगा। अब यूजर्स इस ऐप को फोन के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। पिछले कई दिनों से इस बारे में खबर थीं कि जल्द ही जियोफोन में लोग व्हाट्सऐप का मजा ले पाएंगे। जियो कंपनी समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए कोई ना कोई खुशखबरी लाती ही रहती है। करीब दो साल पहले कंपनी की शुरुआत हुई थी। अपने शरुआती समय में जियो ने फ्री में सिम देना शुरु किया तो लोगों की पहली पसंद बन गया। अब कपंनी ने 2 साल बाद अपना जियो फोन-2 लॅान्च किया है। चलिए सबसे पहले आपको बताते है की कैसे जियो फोन और जियो फोन 2 पर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते है।

जियो फोन में इस तरह करे Whatsapp इस्तेमाल

सबसे पहले आपको अपने फोन का मेन्यू ऑप्शन ओपन करना होगा। जियो फोन पर "जियो ऐप स्टोर" पर जा कर उसे स्क्रोल करेंगे, तो आपको व्हाट्सऐप मिलेगा। फिर इसे डाउनलोड कर लें। एक बार डाउनलोड करने के बाद आप किसी भी Whatsapp यूजर को मेसेज भेज सकेंगे। हालांकि जियो फोन में 15 अगस्त को ही व्हाट्सऐप रोल आउट किया जाना था लेकिन किसी कारण वश उस वक्त नहीं हो पाया लेकिन अब सोमवार को WhatsApp ने कहा है कि 20 सितंबर से जियो फोन और जियो फोन 2 में व्हाट्सऐप की सुविधा मिल जाएगी।

जियो फोन में व्हाट्सऐप के आने के बाद निश्चित तौर पर कंपनी को काफी फायदा होगा। भारत में फिलहाल 200 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। अब जियो फोन पर व्हाट्सऐप आने के बाद निश्चित तौर पर यूजर्स की संख्या पहले से भी ज्यादा हो जाएगी। इस मौके पर रिलायंस जियो इंफोकॉम के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि जियो फोन में व्हाट्सऐप शामिल होने के लिए हम फेसबुक और व्हाट्सऐप टीम का धन्यवाद करते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की